Viral Video: जन्म लेते ही मिली बेटी होने की सजा? गोद के लिए तरसती रही मासूम, मां ने छूने से भी किया इनकार
Mother refuses to touch newborn girl: सामने आई एक घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। एक वायरल वीडियो में देखा गया कि एक मां ने अपनी नवजात बच्ची को गोद में लेने और छूने से इनकार कर दिया, क्योंकि उसे पता चला कि उसने बेटे की बजाय बेटी को जन्म दिया है। यह भावुक और दर्दनाक सीन कैमरे में कैद हो गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

वीडियो में अस्पताल का माहौल दिखाई देता है, जहां मौजूद लोग मां को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। बावजूद इसके, मां बच्ची को अपनाने में हिचकिचाती नजर आती है। यह सीन न केवल चौंकाने वाला है, बल्कि समाज में गहराई तक जड़ें जमा चुके लैंगिक भेदभाव की ओर भी इशारा करता है।
समाज में अब भी जिंदा है बेटा-बेटी का भेद
हालांकि समय बदल रहा है और बेटियां हर क्षेत्र में नाम कमा रही हैं, फिर भी कुछ हिस्सों में आज भी बेटे को वंश चलाने और सहारा मानने की सोच कायम है। इसी मानसिकता के चलते कई परिवारों में बेटियों को वह सम्मान और एक्सेप्टेंस नहीं मिल पाती, जिसकी वे हकदार हैं।
वीडियो में महिला ने क्या कहा
इस वीडियो को जो महिला रिकॉर्ड कर रही है, वो कहती है कि आप अपनी बच्ची को पकड़िए। वो महिला कहती है कि बच्ची भी सोच में पड़ गई है कि मेरी मां मुझे क्यों नहीं छू रही है। क्या मेरा यही कसूर है कि मैं बेटी हूं। भगवान को भी बुरा लगेगा आप ही की औलाद है, पकड़िए ना। मन तो कर रहा है अपने घर लेकर चली जाऊं। इतना दुखी होना चाहिए, आखिर आप ही की तो औलाद है।
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
वीडियो वायरल होते ही लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जाहिर की। यूजर्स ने कहा कि एक नवजात शिशु किसी भी तरह के भेदभाव की हकदार नहीं होता। कई लोगों ने जागरूकता बढ़ाने और समाज की सोच बदलने की जरूरत पर जोर दिया। उनका कहना था कि हर बच्चे को, चाहे वह बेटा हो या बेटी, एक जैसा प्यार और मौका मिलना चाहिए।
हर बच्चा है अनमोल
यह घटना एक बार फिर हमें सोचने पर मजबूर करती है कि आज के दौर में भी ऐसी मानसिकता क्यों मौजूद है। हर बच्चा अनमोल है और उसे बिना किसी भेदभाव के प्यार और सम्मान मिलना चाहिए। समय आ गया है कि समाज पुरानी सोच को पीछे छोड़कर समानता और संवेदनशीलता की दिशा में आगे बढ़े।


Click it and Unblock the Notifications