Live Attack Video: ईरान-इजरायल जंग के दौरान लाइव स्ट्रीम कर रही थी महिला? अचानक गिरी मिसाइल और..
Live Attack Video: ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हत्या के बाद मिडिल ईस्ट की हालत काफी खराब है और लगातार जंग जारी है। ईरान अकेला लड़ रहा जबकि अमेरिका और इजरायल मिलकर उसके सामने खड़े हैं। ऐसे में कई गल्फ देश पर इस जंग की चपेट में हैं क्योंकि ईरान एक एक करके अमेरिकी एयरबेस उड़ा रहा है।

ऐसे में एक लाइव वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला के घर को गिरते हुए तब देखा जा सकता है जब वो घर के अंदर थी। ये वीडियो इसलिए रिकॉर्ड हो गया क्योंकि उस महिला का कैमरा ऑन था। वीडियो ने सभी को दहशत में डाल दिया है और आम नागरिक काफी परेशान हैं।
हमले का लाइव वीडियो
इस वीडियो में आप देखेंगे कि महिला अपने मोबाइल में लाइव स्ट्रीमिंग कर रही है कि अचानक वहां मिसाइल हमला होता है। धमाके के बाद महिला चौंककर उठती है और अगले ही पल घर गिरने लगता है। बताया जा रहा है कि महिला गंभीर रूप से घायल हुई थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हालांकि इस वीडियो से ये पुष्टि नहीं हो पाई है कि ये वीडियो कब और कहां का है। वीडियो में लाइव हमले को देखा जा सकता है लेकिन हमारे द्वारा इसके समय और जगह को लेकर किसी तरह का कोई आधिकारिक दावा नहीं किया जा रहा है। बता दें कि ईरान ने कुवैत, कतर, दुबई और साउदी जैसी जगहों पर अमेरिकी एयरबेस को तबाह कर दिया है और जंग जारी है।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
वायरल हो रहे वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर का कहना है, ''शुक्रिया मैम आखिरी सांस में वीडियो पोस्ट करके चली गईं।'' एक ने लिखा, ''तो फिर ये वीडियो पोस्ट कैसे हुआ।'' एक ने लिखा, ''आज उनकी बारी कल...।'' एक ने लिखा,'' हमें ऐसा क्यों लग रहा है कि ईरान के साथ अल्लाह का कोई करिश्मा हो रहा है सर मिसाइल सटीक जाकर गिर रहा है।'' एक ने लिखा, ''भाई ये वीडियो कैसे पोस्ट किया होगा।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











