कराची में ट्रांसजेंडर के साथ हुई दरिंदगी, पीड़िता ने इंसाफ ना मिलने पर दी प्रशासन को धमकी!
Karachi Transgender Gangrape Case: पाकिस्तान के कराची से एक बहुत ही गंभीर मामला सामने आया है। दरअसल एक ट्रांसजेंडर के साथ में गैंगरेप, मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाया गया है। इस मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है जिसमें पीड़िता अपनी पूरी कहानी को बताती हुई नजर आई है।

पीड़िता के मुताबिक, वह किसी फैमिली फंक्शन में गई थी। वो Raees Amrohi Colony गई थी। जहां पर कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। साथ ही उसको जबरदस्ती एक गोदाम में ले गए और यह गोदाम Faqeer Colony में है। जो इकबाल मार्केट पुलिस स्टेशन के पास है।
गोदाम में ले जा कर की दरिंदगी
वीडियो में पीड़िता बताती है कि आरोपियों ने एक गोदाम में उसको ले जाकर बंद कर दिया था। जहां पर बाद में उसके साथ में दरिंदगी की गई। फिरता ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसके साथ में मार पिटाई की गई और पूरी घटना के भी वीडियो बनाए गए हैं। वीरता द्वारा बताया गया की आरोपीय ने इसके गहने और नगद पैसे भी छीन लिए जिसमें उनके पास सोने की चेन और कैश भी था।
पीड़िता की कोई नहीं कर रहा मदद
पीड़िता ने इस वायरल हो रहे वीडियो में बताया कि उसको अभी तक किसी भी तरीके की कोई मदद नहीं मिली। उसने आरोप लगाया कि ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग भी इस मामले में उसका सपोर्ट नहीं कर रहे हैं जिससे वह खुद को अकेला महसूस कर रही है।
पीड़िता को पता है सभी सातों आरोपियों के नाम
पीड़िता ने बताया कि वह ट्रांसजेंडर अधिकार कार्यकर्ता Shehzadi Rai के संपर्क में है और उसने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करने की मांग भी की है। उसने कहा कि वह आरोपियों को पहचान सकती है और उनके नाम भी जानती है तो उनको जल्द से जल्द गिरफ्तार करवाया जाए।
इंसाफ नहीं मिला तो पीड़िता करेगी ये काम
पीड़िता ने वीडियो में यह चेतावनी विधि है कि अगर उसको जल्द से जल्द न्याय नहीं मिलता है तो वह कराची प्रेस क्लब के बाहर विरोध करेगी। उसने यह भी कहा की मजबूरी में उसको कोई कठोर कदम उठाने पर भी विचार करना पड़ सकता है।
इस मामले ने एक बार फिर से समाज में और ट्रांसजेंडर समुदाय की सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यही होगा कि प्रशासन इस मामले में जल्दी और सख़्ती से कार्यवाही करता है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications