VIDEO: जया बच्चन ने पैपराजी को फिर दिखाई तर्जनी, इस बार तो करण जौहर को भी दिया धक्का!
Jaya Bachchan Viral Video: मुंबई में हुए एक इवेंट में एक बार फिर Jaya Bachchan और पैपराजी के बीच वही पुराना अंदाज़ देखने को मिला। जया बच्चन अक्सर कैमरों से थोड़ी दूरी बनाकर रखना पसंद करती हैं, लेकिन फोटोग्राफर्स भी उन्हें देखते ही तस्वीर लेने पहुंच जाते हैं।

कैमरा देखते ही घुमा लिया चेहरा
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जया बच्चन फिल्ममेकर Karan Johar और अपनी कुछ दोस्तों के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। जैसे ही उन्होंने कैमरे अपनी ओर देखे, उन्होंने तुरंत चेहरा दूसरी तरफ घुमा लिया।
करण जौहर ने संभाला माहौल
थोड़ी देर बाद करण जौहर ने जया बच्चन को गले लगाया। हालांकि इस दौरान भी जया बच्चन का एक्सप्रेशन और गुस्सा देखने वाला है। पैपराजी ने दोनों से साथ में पोज देने के लिए कहा, लेकिन वे आपस में बात करते रहे। करण ने मजाक में कहा कि "जेन-जेड से लेकर पैपराजी तक, हर कोई आपका दीवाना है।" यह सुनकर जया हल्का सा मुस्कुरा दीं।
उंगली दिखाकर किया इशारा
जब फोटोग्राफर्स उस पल को कैमरे में कैद करने लगे, तो जया बच्चन ने उनकी ओर उंगली से इशारा किया। जाते-जाते करण ने हंसते हुए पैपराजी से कहा, "मेरी वजह से फोटो मिली।" फिर यही बात उन्होंने जया से भी दोहराई। यह सुनकर जया ने मजेदार सा एक्सप्रेशन दिया और वहां मौजूद लोग हंस पड़े।
"बस करो" कहकर रोका
एक और वीडियो में जया बच्चन अपनी दोस्तों से बात करती दिखीं। तभी कुछ फोटोग्राफर्स उनके पास आ गए और पोज देने को कहा। इस पर उन्होंने हाथ से दूर रहने का इशारा किया और बार-बार "बस करो" कहती नजर आईं।
हर बार चर्चा में आ जाता है उनका अंदाज़
जया बच्चन और पैपराजी के बीच ऐसी नोकझोंक नई नहीं है। वह कैमरों से असहज दिखती हैं, लेकिन उनके रिएक्शन हर बार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन ही जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











