ईरान-इजरायल जंग के बीच भारत में नेतन्याहू का हुआ पारंपरिक तरीके से 'राज्याभिषेक'! गूंजे मंत्र, कराया अनुष्ठान

Netanyahu coronation ceremony in India: ईरान और इजरायल के बीच लंबे समय से चल रहा तनाव अब खुलकर सामने आ चुका है। हाल के घटना में दोनों देशों के बीच हमले और जवाबी कार्रवाई की खबरों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। मिसाइली हमलों के चलते मिडल ईस्ट का माहौल बेहद सेंसिटिव बना हुआ है। कई देश शांति की अपील कर रहे हैं।

Netanyahu coronation ceremony in India

बेंजमिन नेतन्याहू का राज्याभिषेक

विश्व भर में चल रही इस उथल-पुथल के बीच भारत से भी एक अलग तरह की खबर सामने आई। अयोध्या के संत शिविर में जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नाम पर एक खास वैदिक अनुष्ठान आयोजित किया। इसे वैदिक राज्याभिषेक की तरह पूरा कराया गया।

क्यों कराया गया यह अनुष्ठान?

परमहंस आचार्य का कहना है कि यह आयोजन आतंकवाद के खिलाफ कड़े रुख के सपोर्ट में किया गया। उनके अनुसार, जो नेता ग्लोबल लेवल पर आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाते हैं, उन्हें सम्मान मिलना चाहिए। इसी भावना के साथ वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के हिसाब से पूजा-पाठ किया गया।

अब क्या है स्थिति

आपको बता दें, ईरान और इजरायल के बीच हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। दोनों तरफ से हमलों और जवाबी कार्रवाइयों की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे अस्थिरता बढ़ गई है। इजरायल ने ईरान से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया, वहीं ईरान ने भी पलटवार किया। इस टकराव ने पूरे मिडल ईस्ट में चिंता पैदा कर दी है। कई देश शांति की अपील कर रहे हैं, क्योंकि अगर संघर्ष और बढ़ा तो इसका असर आसपास के देशों और ग्लोबल अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है। फिलहाल स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है।

More from Filmibeat

Read more about: viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X