Viral Video: स्टेडियम में इंडियन फैंस ने ऐसे उड़ाया बाबर-रिजवान का मजाक, देखते रह गए पाकिस्तानी
IND vs PAK Viral Video: इंडिया बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर कई महीनों से बवाल चल रहा रहा था और हां ना हो रही थी। लेकिन जब मैच हुआ तो कोलंबो में इंडिया में पाकिस्तान को एकतरफा हरा दिया।

सोशल मीडिया पर लोग पाकिस्तान को ट्रोल कर रहे हैं और कह रहे हैं कि दोनों का कोई मुकाबला ही नहीं है। लेकिन इस बीच मैच के दौरान कई मजेदार वीडियोज भी वायरल हुए जो कि आपको हंसने पर मजबूर करने वाले हैं।
बता दें कि पाकिस्तानी फैंस को इंडियन फैंस ने कुछ इस तरह चिढ़ाया कि उन्होने सोचा भी नहीं होगा। एक और मैदान में खिलाड़ी भिड़ रहे थे तो वहीं दूसरी ओर फैंस भी एक दूसरे के सामने खड़े थे।
बाबर और रिजवान की एक्सरसाइज का मजाक
पाकिस्तान के धुरंधर बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें वो अजीब तरह से प्रैक्टिस सेशन के दौरान व्यायाम करते हुए नजर आए थे। मैच के दौरान दो भारतीय युवकों ने उनका जमकर मजाक बनाया। मस्ती करते इन इंडियंस को देखकर लोग हैरान हैं और सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। पाकिस्तानियों के सामने बाबर और रिजवान का मजाक बनाने इंडियन फैंस के इस वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है और पाकिस्तानी सिर्फ बैठकर वहां सबकुछ देख रहे हैं।
कैसा रहा मैच?
आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप के इस मैच में इंडिया ने पाकिस्तान को हरा दिया और इस दौरान ईशान किशन ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 40 गेदों में 77 रन बनाए और पाकिस्तान को जीतने के लिए 175 रनों का टारगेट दिया। इस दौरान पाकिस्तान की टीम मात्र 114 रन बना पाई और ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान 61 रनों से हार गई और सोशल मीडिया पर फिर से उनका जमकर मजाक बना। फिलहाल आप देखिए इंडियन फैंस का वीडियो जो कि सीधे स्टेडियम से वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











