भारत ने रौंदा पाकिस्तान तो बलोचिस्तान में हुआ खूब नाच-गाना, अफगानिस्तान से भी आया झूमने वाला वीडियो
Baloch celebration after India win: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया। इस जीत के बाद जहां भारतीय फैंस में जश्न का माहौल देखने को मिला, वहीं पाकिस्तान में निराशा और नाराजगी साफ नजर आई। मैच खत्म होते ही सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई।

भारत की जीत के बाद कुछ बलूच कार्यकर्ताओं और पाकिस्तान के आलोचक समूहों ने भी सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन दिए। कई पोस्ट्स में भारत की जीत का स्वागत किया गया। यह केवल एक क्रिकेट मैच नहीं रहा, बल्कि सीमाओं के पार भी चर्चा का विषय बन गया।
बलोच और अफगानिस्तान में जश्न का माहौल
एक वीडियो में तो बलोच के कुछ लोग नाचते हुए नजर आ रहे हैं, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यही नहीं, अफगानिस्तान से भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक परिवार भारत को सपोर्ट करता नजर आ रहा है। इसके अलावा अफगानिस्तान में कुछ और लोगों का भी वीडियो सामने आया है जो भारत की जीत का जश्न मना रहे हैं।
शोएब अख्तर ने उठाए सवाल
पाकिस्तान की हार के बाद पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अपना कड़ा रिएक्शन दिया। उन्होंने टीम चयन और मैनेजमेंट पर सवाल उठाते हुए कहा कि लगातार गलत फैसलों का खामियाजा टीम को भुगतना पड़ रहा है। अख्तर ने यह भी हिंट दिया कि दबाव वाले मुकाबलों में टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, खासकर भारत के खिलाफ मैचों में।
पाकिस्तान क्रिकेट पर बढ़ा दबाव
इस हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और टीम मैनेजमेंट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि टीम को रणनीति में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। फैंस भी निराश दिखे और टीम में सुधार की मांग करते नजर आए।
Baloch in Pakistan celebrate India thrashing Pakistan at the T20 World Cup. pic.twitter.com/SK2HiJK5Jx
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) February 15, 2026
Afghans celebrate after India thrashed Pakistan in the T20 World Cup in Srilanka. pic.twitter.com/5Azdx0d9Dd
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) February 15, 2026
भारत का बढ़ा आत्मविश्वास
इस जीत ने टीम इंडिया का मनोबल और ऊंचा कर दिया है। बड़े मुकाबले में दबाव झेलते हुए जिस तरह भारत ने संतुलित प्रदर्शन किया, उसने टूर्नामेंट में उसकी स्थिति मजबूत कर दी है। फैंस को उम्मीद है कि टीम आगे भी इसी लय को बरकरार रखेगी।


Click it and Unblock the Notifications











