तेरी आंख्या का यो काजल...गाने पर सपना चौधरी ने किया गजब डांस, देखने वालों के छूट गए पसीने...
Sapna Choudhary Viral Video: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं। सपना इतनी पॉपुलर हैं कि उनके स्टेज पर कदम रखते ही लोग दीवाने हो जाते हैं। उनका डांस देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। जब भी सपना का स्टेज़ परफॉर्मेंस रखा जाता है उनके नाम के टिकट चुटकियां बजाते ही बिक जाते हैं। सपना को लोग इतना प्यार देते हैं कि उनके नए ही क्या पुराने गाने पर भी इंटरनेट पर ट्रेंडिंग लिस्ट में बने रहते हैं।

सपना के डांस ने उड़ाए लोगों के होश
फिलहाल तो होली के मौके पर सपना चौधरी ने ऐसी कमर मटकाई है कि लोगों के पसीने छूट गए। जी हां, अपने पॉपुलर गाने तेरी आंख्या का यो काजल पर सपना चौधरी सफेद रंग का घाघरा चोली पहन जो डांस करना शुरू करती हैं उन्हें देखकर लोगों की तो बोलती बंद हो जाती है। इंटरनेट पर सपना चौधरी का यह डांस वीडियो छाया हुआ है। लोग तो सपना के डांस की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। सपना के फुल एनर्जी डांस के साथ ही उनके एक्सप्रेशन लोगों का दिल जीत रहे हैं।
द 50 शो से निकलीं सपना
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सपना चौधरी द 50 नाम के रियलिटी शो का हिस्सा बनी थीं, लेकिन अब वह शो से बाहर हो चुकी हैं। एक टास्क के दौरान उन्हें चोट लग गई थी जिस वजह से उन्हें शो से निकलना पड़ा था। बता दें कि सपना चौधरी पर एक फिल्म भी बनाई जा रही है जिसका नाम 'मैडम सपना' है। इस फिल्म को आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज़ डेट सामने नहीं आई है, लेकिन फैन्स इस फिल्म को लेकर बहुत ही एक्साइटेड हैं।


Click it and Unblock the Notifications











