Harsha Richhariya ने ग्रहण किया संन्यास, कभी महाकुम्भ से हुईं थीं पॉपुलर
Harsha Richhariya Sanyas: सोशल मीडिया की मशहूर इनफ्लुएंसर, कंटेंट क्रिएटर और मॉडल हर्षा रिछारिया महाकुंभ के दौरान काफी ज्यादा चर्चा में आई थी। लेकिन एक बार फिर से वह खूब सुर्खियों में बनी हुई है क्योंकि उन्होंने 19 अप्रैल 2026 को गृहस्थ जीवन का त्याग करके संन्यास ले लिया है। उज्जैन में उन्होंने विधिपूर्वक अपना तर्पण, पिंडदान और श्रद्धा संस्कार पूरा कर लिया। संन्यास लेने के बाद में उनका नया नाम स्वामी हर्षानंद गिरी रख दिया गया है। उन्होंने मनी तीर्थ आश्रम में पंचायती निरंजनी अखाड़ा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी सुमनानंद गिरि महाराज के सानिध्य में संन्यास ले लिया है।

संन्यास की परंपरा का हर्षा रिछारिया ने पालन किया और शिखा के अलावा दंड त्याग की विधि भी की। इसके अलावा उन्होंने अपना पिंडदान से लेकर तर्पण और श्राद्ध कर्म करके धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न कर लिए हैं। इसके बाद सभी विधियों के साथ उन्होंने सन्यास को ग्रहण कर लिया है।
हर्षा को मिला नया नाम
धार्मिक अनुष्ठान पूरे हो जाने के बाद में स्वामी सुमनानंद गिरि महाराज द्वारा हर्षा रिछारिया का नया नाम रखा गया है जो स्वामी हर्षानंद गिरी है। इसके बाद में उन्होंने मीडिया से भी बात की और कहा कि आज से उनके जीवन का एक नया अध्याय शुरू हो चुका है। उन्होंने गुरुदेव के मार्गदर्शन में ही संन्यास का नया मार्ग भी चुन लिया है। हर्षा रिछारिया ने बताया कि उन्होंने संकल्प ले लिया है कि वह अपना अब पूरा जीवन सनातन धर्म के अलावा समाज सेवा के लिए समर्पित कर देगी।
कौन है हर्षा रिछारिया?
हर्षा रिछारिया की बात करें तो आपको बता दें कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के झांसी से आती हैं। लेकिन अभी के वक्त में वह भोपाल में रह रहे हैं और उनके पिता दिनेश बस कंडक्टर के तौर पर काम करते हैं। लेकिन उनकी मां किरण एक बुटीक चलाती है। उनका एक भाई भी है जिसका नाम कपिल है और वह निजी क्षेत्र में नौकरी करता है।


Click it and Unblock the Notifications