Hardik Pandya Ferari: हार्दिक पांड्या ने खरीदी 12 करोड़ की Ferrari, गर्लफ्रेंड ने तिलक कर उतारी आरती
Hardik Pandya Luxury Ferrari: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद उन्होंने खुद को एक शानदार गिफ्ट दिया है-लगभग 12 करोड़ रुपये की सुपर लग्जरी कार Ferrari 12Cilindri।

नई फेरारी और खास पूजा ने खींचा ध्यान
हार्दिक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अपनी नई काली फेरारी के अंदर बैठे नजर आते हैं, जबकि उनकी कथित गर्लफ्रेंड Mahika Sharma कार के सामने पूरे रीति-रिवाज के साथ पूजा करती दिखती हैं। माहिका कार पर टीका लगाती हैं और नारियल चढ़ाकर शुभ शुरुआत करती नजर आती हैं।
पहले भी दिखे थे साथ
इससे पहले भी दोनों को मुंबई की सड़कों पर इसी कार में घूमते हुए देखा गया था। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पहले ही वायरल हो चुकी थीं, जिससे फैंस के बीच उनकी बॉन्डिंग को लेकर चर्चा तेज हो गई थी।
Hardik Pandya girlfriend Mahieka Sharma was seen doing a traditional Pooja and tilak ceremony for their new car.
— Yash MSdian ™️ 🦁 (@itzyash07) March 18, 2026
Hardik Pandya reportedly gifted a stunning Ferrari 12 cilindri worth ₹12cr to Mahieka, and happiness on their faces says it all.
pic.twitter.com/PFDDfjUI9s
कार की ताकत भी कम नहीं
यह कोई आम कार नहीं है। फेरारी 12 सिलिंड्री में 6.5 लीटर का पावरफुल V12 इंजन मिलता है, जो करीब 830 हॉर्सपावर जनरेट करता है। यह कार सिर्फ 2.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड करीब 340 किमी/घंटा बताई जाती है। अंदर से भी यह कार किसी लग्जरी लाउंज से कम नहीं है।
फैंस दे रहे बधाई
हार्दिक पंड्या वैसे भी अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार उनकी नई कार और पूजा का वीडियो अलग ही चर्चा में है। फैंस इस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें नई कार के लिए बधाइयां दे रहे हैं। अब यह शानदार फेरारी उनके कार कलेक्शन की सबसे खास गाड़ियों में शामिल हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











