लड़की गुस्से में अपने BF पर बरसाती रही थप्पड़, नजारा देख लोगों ने पुलिस बुलाने की दी धमकी फिर भी...
Gurugram viral video: गुरुग्राम से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक युवती अपने कथित बॉयफ्रेंड को सड़क पर लगातार थप्पड़ मारती दिख रही हैं। यह वीडियो इसलिए चर्चा में आया क्योंकि घटना आम सड़क पर हुई, जबकि आसपास मौजूद लोग इसे रिकॉर्ड कर रहे थे और पुलिस बुलाने की बात कर रहे थे। वीडियो में दिख रहा युवक बार‑बार थप्पड़ खाने के बावजूद शांत खड़ा रहता है और कोई रिएक्शन नहीं देता।

वीडियो में क्या देखा गया?
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक लड़की गुस्से में अपने साथी को बार‑बार थप्पड़ मार रही हैं। वह बार‑बार लोगों से कहती हैं कि 'पुलिस को बुलाओ, मेरे पास सबूत हैं', और यह दावा करती हैं कि उसके पास लड़ के खिलाफ सबूत मौजूद हैं।
कई बार युवक थप्पड़ खाने के बावजूद चुप रहता है। बीच में कुछ लोग इंटरफेयर करने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो लड़की उन्हें भी रोकती है और पुलिस की धमकी देती है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह विवाद कब हुआ और क्या इसकी शिकायत दर्ज कराई गई।
सोशल मीडिया पर रिएक्शन
जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन आने लगे। कई लोगों ने कहा कि पब्लिक प्लेस पर होने वाली हिंसा गलत है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। कुछ ने सवाल उठाया कि अगर यही चीज किसी आदमी ने महिला के साथ होती तो क्या रिएक्शन होता। कई लोगों ने यह भी कहा कि वीडियो रिकॉर्ड करने के बजाय बीच में हस्तक्षेप करना चाहिए था।


Click it and Unblock the Notifications











