अनोखी शादी! 1 मंडप, 1 दूल्हा और 2 दुल्हनें, 2 साल तक चलाया दोनों से अफेयर फिर करनी पड़ी शादी
Viral wedding: सोशल मीडिया पर आए दिनों कोई ना कोई अनोखा मामला सामने आ ही जाता है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक शादी का मामला सामने आया है। इस शादी में कोई लड़ाई झगड़ा नहीं और ना ही कोई अतरंगी डांस हुआ है जिस वजह से शादी चर्चा में है। दरअसल यह शादी इसलिए चर्चा में बनी हुई है क्योंकि इस शादी में दूल्हे राजा ने कुछ ऐसा किया है जिस वजह से मामला चर्चा का विषय बन गया है।

एक दूल्हा और दो दुल्हनें अनोखी शादी
वैसे तो आमतौर पर दूल्हा और दूल्हन शादी में खास होते हैं दोनों की शादी देखने के लिए भी बाराती आते हैं और उन्हें अपना आशीर्वाद देते हैं, लेकिन आपको बता दें कि इस शादी में दूल्हा तो एक है, लेकिन दुल्हने दो हैं। जी हां, 24 मार्च को एक ऐसी शादी हुई है जहां एक ही युवक ने दो युवतियों से एक ही मंडप में शादी की है। ये शादी भी अनोखी थी और इस शादी का कार्ड भी अनोखा था।
पहले प्यार, फिर इजहार और फिर शादी...
बताया जा रहा है कि एक युवक दो युवतियों के साथ दो साथ से संपर्क में था। दोनों ही युवतियां यह बात अच्छी तरह से जानती थीं कि लड़का दोनों को डेट कर रहा है। वहीं जब बात शादी की आई तब युवक ने दोनों ही महिलाओं से शादी का वादा किया। हैरानी की बात तो यह है कि तीनों के ही घर वालों की रजामंदी से ये शादी हुई है। तीनों की शादी में मेहमान भी खुशी-खुशी आए और नव विवाहित को आशीर्वाद दिया। दोनों की शादी का कार्ड भी बेहद ही अनोखा था। शादी के कार्ड पर भी तीनों के ही नाम छपे हुए थे। यह शादी बेहद ही अनोखी शादी बताई जा रही है जो इंटरनेट पर खास चर्चा का विषय बनी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











