..................... Government teacher's cheap act, she got massages done by girls in class, video goes viral - Hindi Filmibeat

क्लासरूम बना स्पा सेंटर.. मासूम बच्चियों से महिला टीचर रोज करवाती थी मालिश, Video देख खौल जाएगा खून

Female Teacher Massage Video: घर से बस्ता लेकर अगर आपका बच्चा भी स्कूल पढ़ने के लिए जाता है तो ये जरूरी नहीं है कि वो पढ़ाई करके ही वापस आ रहा है। हो सकता है वो मासूम स्कूल में कुछ और भी कर रहा हो जिसका ज्ञान आपको ना हो?

Female Teacher

एक ऐसा ही शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला टीचर की हरकत ने लोगों को हैरान कर दिया है। ये महिला टीचर पढ़ाई के नाम पर मासूम बच्चियों से अपने शरीर की मालिश करवाती थी।

बेशर्म टीचर ने इसके लिए कोई दूसरी जगह नहीं बल्कि शिक्षा का मंदिर चुना और क्लासरूम में लेटकर बच्चियों से ये काम करवाती थी। ये महिला टीचर इस स्कूल की प्रधानाध्यापिका भी है। अब जरा गौर से सोचिए इस स्कूल में पढ़ाई की लेवल क्या होगा।

कैसा है वीडियो..

ये वीडियो एक सरकारी प्राइमरी स्कूल का है जो कि चित्रकूट के करबी के नया बाजार में स्थित है। महिला टीचर का नाम मधु कुमारी है। मैडम जी शान से क्लासरूम में लेटी हैं और मोबाइल चला रही हैं। छात्राएं किसी नौकर की तरह मैडम की पीठ दबा रही है। कभी पैर से कुचल रही हैं तो कभी बेचारी अपने नन्हे हाथों से पीठ की मालिश कर रही है। फिर भी इतनी मोटी चर्बी में असर नहीं हो रहा है तो बेचारी छात्र बेलन से मैडम के शरीर का दर्द निकालने की कोशिश कर रही है। मैडम की शान देखने लायक है, वो लेटी हैं हाथ में मोबाइल है और किसी को कोई आपत्ति नहीं है। इस दौरान किसी ने मैडम जी का वीडियो बनाया और इसको वायरल कर दिया। अब उनके खिलाफ कार्यवाही करने की बात आला अधिकारी कह रहे हैं लेकिन ये कब होगी इसको लेकर पता नहीं चला है।

भड़क रहे हैं लोग

वायरल वीडियो देखकर लोग बुरी तरह से इस महिला अध्यापिका पर भड़के हुए हैं। एक यूजर ने लिखा, ''यह सत्ता का स्पष्ट दुरुपयोग है। बच्चे स्कूल पढ़ने आते हैं, शिक्षकों की चापलूसी करने नहीं। शिक्षा विभाग को इस मामले की जांच करनी चाहिए।'' एक ने लिखा, ''इसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही हो।'' एक ने लिखा, ''शर्म नहीं आती इसको।'' एक ने लिखा, ''वाह क्या पढाई चल रही है।'' इस तरह से लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। फिलहाल आप देखिए वीडियो..

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X