क्या प्रेगनेंट हैं मोनालिसा भोसले? पति फरमान खान ने किया दावा, मामले में आया नया मोड़
Monalisa Bhosle Pregnancy: मध्य प्रदेश की वायरल गर्ल मोनालिसा जो महाकुंभ से फेमस हुई थी इस समय काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। उनके पति फरमान खान ने पुलिस को यह जानकारी दी है कि मोनालिसा प्रेग्नेंट है और इसी के चलते वह अभी ट्रैवल नहीं कर सकती है या फिर जांच एजेंसियों के सामने पेश नहीं हो सकती है। इस पूरे मामले को बहुत ही ज्यादा संवेदनशील बना दिया गया है। जहां एक तरफ शादी को लेकर सवाल उठ रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ अब प्रेगनेंसी के दावों ने एक नया मोड़ ले लिया है।

वायरल गर्ल मोनालिसा को लेकर मामला तब ज्यादा सुर्खियों में आ गया जब मोनालिसा और फरमान की शादी हुई। हालांकि इस शादी को लेकर लगातार जांच चल रही है। इसको लेकर पुलिस तथ्य और परिस्थितियों की भी जांच कर रही है। लेकिन अब इसी बीच फरमान खान द्वारा दावा किया गया है कि मोनालिसा की तबीयत खराब है और वह प्रेग्नेंट है इसीलिए वह किसी भी तरीके की पूछताछ के लिए अभी नहीं आ सकती हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मोनालिसा को जल्दी ही आधिकारिक बयान के लिए जांच अधिकारियों के सामने पेशी के लिए बुलाया गया था। लेकिन पति की तरफ से जो जानकारी दी गई है उसके बाद में अब जांच की प्रक्रिया काफी ज्यादा प्रभावित हो सकती है। लेकिन प्रेगनेंसी के दावों को लेकर भी अभी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है और मेडिकल के आधार पर स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की जा रही है।
वहीं दूसरी तरफ मोनालिसा के परिवार के लोग अनुसूचित जनजाति से आते हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश के मंडलेश्वर डीएसपी के पास में भी शिकायत दर्ज करवाई थी कि फरमान खान ने उनकी नाबालिक बेटी से बहला फुसलाकर शादी कर ली। इसी मामले में पुलिस ने दोनों को पेश होने के लिए भी कहा था। लेकिन केरल हाई कोर्ट ने इस मामले में मोनालिसा और उसके पति को राहत देते हुए गिरफ्तारी पर 20 मई तक की रोक लगा दी।
साथ ही 11 मार्च को मोनालिसा ने तिरुवंतपुरम के थम्पानूर थाने में भी शिकायत दर्ज करवा दी थी कि उसके पिता उसको जबरदस्ती घर ले जाकर दूसरी शादी करवाना चाहते थे। मोनालिसा ने यह स्पष्ट कर दिया कि फरमान के साथ में वह खुद रहना चाहती है।


Click it and Unblock the Notifications