Fact Check: छठी बार मां बनीं पाकिस्तानी सीमा हैदर, जानें बेटा हुआ या बेटी, सचिन मीणा ने शेयर की तस्वीर
पाकिस्तानी सीमा हैदर भारत में आ कर जमकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। आए दिनों उनसे जुड़ी कोई ना कोई खबर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। फिलहाल तो बता दें कि सीमा हैदर छठी बार मां बनने जा रही हैं उनकी डिलीवरी को लेकर उनके चाहने वालों में उत्साह बना हुआ है। सभी बस यही जानने को बेताब है कि इस बार सीमा हैदर को बेटी होगी या बेटा ?

फिलहाल तो एक तस्वीर इंटरनेट पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर और सचिन मीणा अस्पताल में है वही सीमा हैदर की गोद में एक नन्ना मुन्ना बच्चा खेलता हुआ नजर आ रहा है। इस तस्वीर को देखने के बाद लोगों की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। लोगों को लग रहा है कि सीमा हैदर ने बच्चे को जन्म दे दिया है।
बताया जा रहा है कि सीमा हैदर को इस बार लड़का हुआ है जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। लोगों ने बधाइयां तक देनी शुरू कर दी हैं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यह तो बहुत ही खुशी की बात है वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- अब लगता है कि इनका भारत में रहना ही फिक्स हो चुका है वहीं तीसरे यूजर ने लिखा चलो अच्छा हुआ अब सचिन मीणा की फैमिली भी कम्प्लीट हो गई है।
क्या है इस तस्वीर की सच्चाई
बता दें की इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही इस तस्वीर में कोई भी सच्चाई नहीं है। यह तस्वीर एक ए आई जनरेटेड तस्वीर है जो की तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है हालांकि सचिन मीणा और सीमा हैदर लगातार चर्चाओं में रहते है इसी लिए लोगों को लगने लगा है कि यह तस्वीर रियल है, लेकिन इस वायरल तस्वीर में कोई भी सच्चाई नहीं है।
Disclaimer: फिल्मीबीट किसी भी प्रकार के AI फोटो/ वीडियो का प्रोत्साहन नहीं करता है।


Click it and Unblock the Notifications











