Fact Check: प्रिया सरोज ने मैदान में खड़े रिंकू सिंह के छुए पैर? Video का सच जानकर उड़ जाएंगे होश

Rinku Singh Priya Saroj Viral Video: इंडियन क्रिकेट टीम के धमाकेदार बल्लेबाज रिंकू सिंह इस वक्त वर्ल्ड कप की टीम में हैं। सिर्फ क्रिकेट ही नहीं बल्कि कई कारणों से वो सुर्खियों में रहते हैं। बता दें कि उनकी सगाई समाजवादी पार्टी से सांसद प्रिया सरोज के साथ हो चुकी है और काफी जल्दी वो शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं।

Rinku Singh Priya Saroj

ऐसे में एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि सबको हैरान कर रहा है। इस वीडियो में मैदान के अंदर जाकर प्रिया सरोज को रिंकू सिंह के पैर छूते और उनको गले लगाते हुए देखा जा सकता है। रिंकू सिंह इस दौरान प्रिया को सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद भी देते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो का रियालिटी चेक

अगर आप भी इस वीडियो को देखकर हैरान हैं और सिर पकड़ चुके हैं तो रुक जाइए। इसका कारण ये है कि सच्चाई से इस वीडियो का कोई संबंध नहीं है। किसी ने एआई के माध्यम से रिंकू और प्रिया का ये वीडियो बनाया है। दोनों के चेहरों के डीपफेक किया गया है।

इंडियन जर्सी में रिंकू सिंह और ब्लैक कलर के सूट में प्रिया को इस वीडियो में दिखाया गया है जो कि पूरी तरह से फेक है। प्रिया सरोज एक सम्मानित सांसद हैं। इसके अलावा रिंकू सिंह एक इंडियन क्रिकेटर हैं। इन दोनों के लिए इस तरह की हरकत करने पर कठोर कार्यवाही की मांग फैंस के द्वारा की जा रही है।

लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स

रिंकू प्रिया के इस वीडियो को देखकर लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''रिंकू सिंह इतना लंबा कब से हो गया।'' एक ने लिखा, ''परिवार ने अच्छे संस्कार दिये हैं खुश रहो।'' एक ने लिखा, ''ये रिंकू नहीं है।'' एक ने लिखा, ''एआई है ये।'' एक ने लिखा, ''क्यों दिखावा कर रहे हो।'' एक का कहना है, ''कितना एआई वीडियो बनाएगा।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X