..................... पाकिस्तान में क्या कर रहे हैं जसप्रीत बुमराह? शादी से वायरल वीडियो के बाद मचा बवाल! FACT CHECK: Jasprit Bumrah in Pakistan? A viral video from a wedding sparks controversy! - Hindi Filmibeat

FACT CHECK: पाकिस्तान में क्या कर रहे हैं जसप्रीत बुमराह? शादी से वायरल वीडियो के बाद मचा बवाल!

Jasprit Bumrah Pakistan Video: जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के वो बॉलर हैं जिनसे बल्लेबाज थर थर कांपते हैं। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के साथ खेलने वाले जसप्रीत बुमराह के लिए ये सीजन कुछ खास नहीं रहा है।

Jasprit Bumrah

मुंबई का हाल काफी खराब रहा है और कहा जा रहा है कि आने वाले साल में मुंबई वापसी करने की कोशिश करेगी। लेकिन आईपीएल के खत्म होने के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये वीडियो सीधे पाकिस्तान से वायरल हो रहा है और इसमें जसप्रीत बुमराह को भी कथिक तौर पर देखा जा सकता है। कहा जा रहा है कि ये वीडियो पाकिस्तान की एक शादी से सामने आया है जिसमें कथित तौर पर बुमराह भी मौजूद थे। आप देख सकते हैं कि इस वीडियो में इधर उधर टहल रहे हैं और फैंस हैरान हैं कि आखिर वो पाकिस्तान में क्या कर रहे हैं।

क्या है वीडियो की सच्चाई?

पाकिस्तान की एक शादी से वायरल हुए इस वीडियो में जिस शख्स को लेकर दावा किया जा रहा है कि वो बुमराह हैं तो ऐसा कुछ नहीं है। सच्चाई ये है कि ये शख्स बुमराह नहीं है बल्कि कोई और शख्स है जो कि हूबहू बुमराह की तरह लग रहा है। बता दें कि ये कोई पाकिस्तान शख्स है जो कि साइड से इंडियन क्रिकेटर की तरह लग रहा है। हालांकि इस पूरे वीडियो पर बुमराह का कोई रिएक्शन नहीं आया है।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''बुमराह को लकवा मर गया है क्या।'' एक ने लिखा, ''वह बुमरा नहीं है, वह गुमराह है।'' एक ने लिखा, ''पाकिस्तान में जासूस या भारतीय क्रिकेट टीम में जासूस।'' एक ने लिखा, ''इसलिए बुमरा ज्यादा विकेट नहीं ले पाया।'' एक ने लिखा, ''घर की याद नहीं आई जस्सी।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X