Fact Check: अर्जुन तेंदुलकर के प्री-वेडिंग बैश पर जमकर नाचे शुभमन गिल? सच्चाई जानकर भड़क जाएंगे फैंस

Shubman Gill Dance Video: शुभमन गिल का एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो में उनको 'मौजा ही मौजा' पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। कहा जा रहा है कि ये वीडियो सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी के प्रीवेडिंग बैश का है।

Shubman Gill

गौरतलब है कि सानिया चंदोक से उनकी शादी होने वाली है जिसकी तैयारियां तेंदुलकर परिवार काफी जोरों से कर रहा है। लेकिन इस वीडियो को लेकर लोग कई तरह के दावे कर रहे हैं और क्या वीडियो वाकई में अर्जुन की प्रीवेडिंग बैश का है?

बता दें कि शुभमन गिल का नाम अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर से जोड़ा जाता है और अक्सर देखा जाता है कि सोशल मीडिया पर दोनों के नाम को लेकर बात की जाती है।

डांस वीडियो का फैक्ट चेक?

शुभमन गिल का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और बता दें कि ये अर्जुन तेंदुलकर की प्रीवेडिंग बैश का नहीं बल्कि किसी और शादी का है। जी हां, अभी अर्जुन तेंदुलकर की शादी की महज तैयारी चल रही है और किसी तरह का फंक्शन अभी नहीं हुआ है। शुभमन गिल किसी रिलेटिव की शादी में गए थे और वहां से ये वीडियो सामने आया है जिसको अर्जुन का बोलकर वायरल किया जा रहा है। कई ऐसी साइट्स हैं जिन्होने इसको सच मानकर बिना फैक्ट चेक किए दावा कर दिया है कि ये सारा के घर का है। हालांकि इस तरह का मिसलीडिंग वीडियो और खबर आपके सामने आए तो इसको साझा करने से बचें। शुभमन गिल इस वीडियो में काफी मस्त नजर आ रहे हैं।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''साले की शादी है तो इतना तो बनता ही है।'' एक ने लिखा, ''सारा कहा है फिर।'' एक ने लिखा, ''एआई है।'' इसके अलावा लोग हार्ट और फायर इमोजी साझा कर रहे हैं। बता दें कि शुभमन गिल या अर्जुन किसी की तरफ से इसको लेकर रिएक्शन नहीं सामने आया है।

More from Filmibeat

Read more about: shubman gill viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X