Fact Check: गैस त्रासदी के बीच 40 एलपीजी सिलेंडरों से दिल बनाकर लड़के ने किया प्रपोज, ये था लड़की का जवाब?

Proposal with LPG Cylinders: एलपीजी सिलेंडर्स को लेकर इस वक्त देश में क्या हालात हैं ये किसी से छिपा नहीं है। इस वक्त लोग किसी कीमती वस्तु की तरह अपने अपने सिलेंडर रख रहे हैं और आपूर्ति होने में 7 से 10 दिन तक लग रहे हैं।

Proposal with LPG Cylinders

ऐसे में एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि एक लड़के ने अपनी प्रेमिका को प्रपोज करने के लिए 40 से ज्यादा एलपीजी सिलेंडर इकट्ठा किए और रोड पर हार्ट शेप बनाया।

Also Read
'सेट पर अच्छे नहीं थे अक्षय खन्ना..' फराह खान नहीं करना चाहती थीं साथ काम, ऐसे बदली राय
'सेट पर अच्छे नहीं थे अक्षय खन्ना..' फराह खान नहीं करना चाहती थीं साथ काम, ऐसे बदली राय

जैसे ही ये तस्वीर सामने आई लोग हैरान हैं और इस प्रेमी को इस वक्त का सबसे अमीर बंदा कह रहे हैं। आप तस्वीर में देख सकते कि लड़का सिलेंडरों के बीच बैठा है और अंगूठी आगे करके प्रपोज कर रहा है। लड़की काफी खुश देखी जा सकती है। साथ ही लोग पूछ रहे हैं कि इतने सिलेंडर्स कहां से मिले।

LPG Cylinders Viral Photo: क्या है इस तस्वीर की सच्चाई?

कहा जा रहा है कि ये तस्वीर दिल्ली से सामने आई है और तस्वीर में नजर आ रहे इस सख्श का नाम सूर्या बताया जा रहा है। अगर इस तस्वीर को देखकर अगर आप भी हैरान हो गए हैं तो रुक जाइए क्योंकि इस तस्वीर का सच्चाई से कोई लेना देना नहीं है। जी हां, ये एक एआई जनरेटेड तस्वीर है जिसको SATIRE ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया है। इस तस्वीर के माध्यम से पेज ने मौजूदा गैस त्रासदी पर चुटकी ली है।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''घर गृहस्थी की असली शुरुआत।'' एक ने लिखा, ''उसने हाँ कह दी क्योंकि उसने उसके हाथ में लाइटर देखा था।'' एक ने लिखा, ''तेरा प्यार, प्यार, गैसोलीना।'' एक ने लिखा, ''वाह! दुनिया का सबसे बेहतरीन प्रपोजल।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए Satire तस्वीर...

More from Filmibeat

Read more about: photo viral
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X