'मैंने तेरी यादों के जुल्फों में लगाए फूल...', Divya Bharti की हमशक्ल का वीडियो देख कंफ्यूज हुए फैन्स
Divya Bharti Lookalike: दिव्या भारती को हम सभी जानते हैं। बहुत ही छोटी सी उम्र में उन्होंने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काफी अच्छी खासी पहचान बना ली थी और उनकी खूबसूरती इतनी लाजवाब थी कि हर कोई फिदा होने पर मजबूर हो जाता था। उनका जन्म 25 फरवरी 1974 में हुआ। लेकिन सिर्फ 19 साल की उम्र में उन्होंने 5 अप्रैल 1993 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन आज भी उनकी मृत्यु कैसे हुई इस बात से पर्दा नहीं उठ पाया है।

कई सारी रिपोर्ट्स की माने तो वह अपनी बिल्डिंग से पांचवी मंजिल से गिर गई थी जिसकी वजह से उनकी मौत हुई थी लेकिन काफी लोगों का कहना है कि उनकी मौत सिर्फ एक हादसा नहीं बल्कि साजिश थी।
लेकिन अब इसी बीच एक ऐसी लड़की है जो बार-बार दर्शकों को और दिव्या भारती के फैंस को उनकी याद दिला रही है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं निशा की। जो हूबहू दिव्या भारती जैसी लगती है। जैसा कि हम सभी को पता है कि दिव्या भारती को उनकी खूबसूरती के लिए काफी पसंद किया जाता था।
अब इसी बीच निशा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह दिव्या भारती के मशहूर गाने सात समुंदर पार पर थिरकती हुई नजर आ रही है। वीडियो में वह कहती है कि 'मैंने तेरी यादों के जुल्फों में लगाए फूल, आगे तेरी मर्ज़ी तू कर ना कर मुझे क़ुबूल...'।
अब निशा के इस वीडियो पर लगातार लोग भी कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं और काफी लोगों का कहना है कि निशा बिल्कुल दिव्या भारती जैसी लगती है। काफी लोग तो कमेंट बॉक्स में सवाल कर रहे हैं कि भाई यह दिव्या भारती ही है क्या। कुल मिलाकर लोगों को अचंबा हो रहा है कि दिव्या भारती ऐसे अचानक कैसे आगे लेकिन निशा दिव्या भारती की हमशक्ल लगती है। वीडियो पर भी मिलियंस में व्यूज जा चुके हैं और हजारों में इस पर लाइक्स भी है।


Click it and Unblock the Notifications











