'बहू नाच रही है, ससुर लाइक कर रहे हैं..' रील्स को मुजरा बताते हुए महिलाओं पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का तंज
Dhirendra Shastri on Reels: बागेश्वर वाले बाबा के नाम से मशहूर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस वक्त किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आए दिन उनकी कुछ ऐसी प्रतिक्रियाएं सामने आती हैं जो कि हैरान करने वाली होती हैं।

इस वक्त भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो रील बनाने वाली महिलाओं पर तंज कसते नजर आ रहे हैं। उन्होने राजा महाराजाओं का नाम लेकर कहा कि पहले इतने पैसे सिर्फ वो लोग मुजरा देखने के लिए खर्च करते थे और अब 299 के रिचार्ज पर घर बैठे मुजरा देख सकते हैं।
इसके अलावा बहुओं, ससुर और जेठ को लेकर भी उन्होने ऐसे कुछ कह डाला कि वहां पर बैठीं सभी महिलाएं हंसने लगीं।
रील्स पर क्या बोले धारेंद्र शास्त्री
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, ''इंस्टाग्राम जिसने भी बनाया हम उसको बहुत रुपया देंगे और ठठरी बारेंगे, का गजब का बनाया है। आज कल ऐसे ठुमका लग रहे हैं रील पर राम राम राम.. बहू डांस कर रही है और ससुर लाइक कर रहा है और जेठ कमेंट कर रहा है, नाइस। हमको तो कई बार पुराने राजा महाराजाओं पर तरस आता है जिस डांस और मुजरा को देखने के लिए वो करोड़ों मोहरें बर्बाद कर दिए वो 299 के पैक में घर बैठे मिल रहा है। राम राम राम।'' इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री की वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और महिलाएं वहां हंसती हुई नजर आ रही हैं।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''राइट दादा गुरु बहुत अच्छी बात बताई, जय श्री राम।'' एक ने लिखा, ''सही पकड़े हो बाबा जी।'' एक ने लिखा, ''बाबाजी समाज महिलाओं में बेशर्मी बहुत ज्यादा बढ़ गई है।'' एक ने लिखा, ''सही बात है गुरु जी।'' एक ने लिखा, ''बाबा आपने कहा ये सब देखकर आये?'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो जो कि वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











