Watch- कथा से पहले घंटो ऐसे मेकअप कराती है देवी चित्रलेखा, दूसरो को देती हैं सादगी का ज्ञान!

Devi Chitralekha Make Up Video: देवी चित्रालेखा एक मशहूर कथावाचक हैं। देवी चित्रालेखा अपने फॉलोअर्स के बीच अपनी कथाओं के साथ साथ खूबसूरती और सादगी को लेकर भी काफी पसंद की जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कथा से पहले या किसी इवेंट से पहले देवी चित्रालेखा भी हीरोइनों और दूसरी महिलाओं की तरह अपने रूप श्रृंगार को काफी समय देती हैं।

Devi Chitralekha Make Up Video

देवी चित्रलेखा का मेकअप वीडियो

देवी चित्रलेखा का एक वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं। इस वीडियो में वो अपना मेकअप कराती दिखाई दे रही हैं। ये वीडियो उनके फैंस को थोड़ा हैरान कर रहा है। दरअसल, लोगों का लगता है कि उनके चेहरे का नूर प्राकृतिक है। हालांकि आपको बता दें कि वीडियो में देवी जी सिर्फ अपने बाल और आईब्रो संवारती दिखाई दे रही हैं। देवी चित्रलेखा का बाल काफी घने और खूबसूरत हैं जो कि हर किसी को काफी पसंद आते हैं।

कौन हैं देवी चित्रलेखा

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 19 जनवरी 1997 को भारत के हरियाणा के पलवल जिले के खाम्बी गांव में जन्मी देवी चित्रलेखा का असली नाम चित्रलेखा शर्मा है। देवी चित्रलेखा ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने काफी छोटी उम्र में ही यह सोच किया था कि वह अपना जीवन भगवान को समर्पित करेंगी। 4 साल की उम्र में उन्हें गुरु से मार्गदर्शन मिला था फिर उन्होंने अध्यात्म की ओर कदम बढ़ाए थे।

देवी चित्रलेखा की पढ़ाई

देवी चित्रलेखा ने अपने गांव में बने सरकारी स्कूल से ही प्रारंभिक शिक्षा ली थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि देवी चित्रलेखा ने 10वीं तक पढ़ाई की है, लेकिन इस बारे में किसी तरह की पुष्टी नहीं की जा सकती है, लेकिन यह बताया जाता है कि 7 साल की उम्र से ही उन्होंने भक्ति और सतसंग की ओर रुख किया था। देवी चित्रलेखा ने इसके बाद धर्मग्रंथों का भी अध्ययन किया था। बता दें कि देवी चित्रलेखा का साल 2019 में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में युवा धार्मिक वक्ता के रूप में नाम दर्ज है।

देवी चित्रलेखा की शादी

देवी चित्रलेखा ने 20 साल की उम्र में ही शादी कर ली थी, लेकिन उनकी शादी को लेकर जमकर विवाद हुआ था। लोगों ने आरोप लगाए थे कि देवी चित्रलेखा ने एक मुस्लिम लड़के से शादी की है, लेकिन देवी चित्रलेखा ने इन आरोपों को गलत साबित करते हुए पति की कास्ट बताई थी। देवी चित्रलेखा ने बताया था कि उनके पति का नाम माधव तिवारी है। वह भी ब्राह्मण परिवार से ही ताल्लुक रखते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: viral video bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X