Viral Video: सड़क को बनाया OYO रूम, पब्लिक प्लेस में आपत्तिजनक हरकत कर रहे कपल पर भड़के राहगीर
Karnataka Couple Video: इंडिया का नाम आते ही सबसे पहले लोगों के जहन में संस्कृति और सभ्यता आती है लेकिन कुछ नवजवान हमारी संस्कृति को कुचलने से पीछे नहीं हटते हैं। इस वक्त एक बेहद शर्मनाक वीडियो कर्नाटक के मणिपाल से वायरल हो रहा है जहां एक कपल ने बेशर्मी की सारी हदें ही पार कर दीं।

हालांकि जैसे ही लोगों ने देखा तो कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। गौरतलब है कि अपने गर्लफ्रेंड के साथ सार्वजनिक जगहों पर अश्लील हरकतें करना इस वक्त के कपल्स का फैशन बन गया है। मेट्रो, ट्रेनों और पार्कों में इस तरह की तमाम हरकतें करते लोग मिल जाएंगे।
सड़क को बनाया ओयो, लोगों ने लगाई लताड़
इस वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि एक कपल सड़क के किनारे फुटपाथ नजर आ रहा है। कभी वो हग करता है तो कभी किस करता है। एक दूसरे के साथ अश्लील हरकतें करता ये जोड़ा लोगों को हैरान कर रहा है। जैसे ही इन हरकतों को आसपास के लोगों ने देखा तो किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इसके अलावा एक शख्स ने जाकर दोनों को लताड़ लगाई। लोगों का आक्रोश देखकर दोनों वहां से चले गए लेकिन युवक की शक्ल आज पूरा देश देख रहा है। वीडियो वायरल है और सोशल मीडिया पर भी लोग इस आपत्तिजनक हरकत की निंदा कर रहे हैं।
क्या बोले लोग?
वायरल हो रहे इस वीडियो में लोगों ने सामने आकर काफी लताड़ लगाई है। एक यूजर ने लिखा, ''बहुत सही, दो लगाने भी थे।'' एक ने लिखा, ''बेकार जनरेशन।'' एक ने लिखा, ''बेहद गंदी परवरिश का नतीजा है।'' एक ने लिखा, ''सर आपने सही किया।'' एक ने लिखा, ''अब उसे कैमरे के सामने शर्म आ रही है।'' एक ने लिखा, ''इनको कोई बताओ अमेरिका नहीं है ये।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications