..................... Bride badly cry after see groom on stage, Video goes viral on internet - Hindi Filmibeat

Viral VIdeo: दूल्हे का चेहरा देखते ही स्टेज पर फूट-फूट रोने लगी दुल्हन, असली वजह जान आप भी रह जाएंगे हैरान...

Viral Video: यूं तो सोशल मीडिया पर आए दिनों कोई ना कोई हंसी मजाक के वीडियो छाए रहते हैं। कभी किसी के गाने का वीडियो फैन्स का दिल जीत लेता है तो कभी किसी के डांस का। वहीं अब शादियों के सीजन में भी जबरदस्त हंसी मजाक के वीडियो छाए रहते हैं। फिलहाल तो हाल ही में एक शादी का वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो में दुल्हन धमाकेदार एंट्री करती या फिर दूल्हे को इंप्रेस करती नहीं बल्कि फूट-फूट कर रोती नजर आ रही है।

Viral video

इंटरनेट पर छाया शादी का वीडियो

जी हां, इंटरनेट पर यह वीडियो जमकर चर्चा का विषय बन हुआ है। पहले तो लोग इस वीडियो को देखकर हैरान रह गए कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि दुल्हन अपनी ही शादी में इतना फूट-फूट कर रो रही है, लेकिन पूरा वीडियो और कैप्शन पढ़ने के बाद मालूम हुआ कि दुल्हन अपने पति का चेहरा देख दहाड़े मार कर रो रही है। दरअसल लड़की की शादी उसके पिता ने बिना उसकी मर्जी के तय की थी।

दूल्हे का चेहरा देख रो पड़ी दुल्हन

पिता की पसंद को ही अपनी पसंद मान लड़की ने शादी के लिए हां भी कर दी, लेकिन जैसे ही लड़की ने स्टेज पर लड़के का मुंह देखा लड़की अपने आंसू रोक नहीं पाई और फूट-फूट कर रोने लगी। दुल्हन के पास बैठे उसके ससुराल वाले बार-बार लड़की से पूछते नजर आ रहे हैं कि आखिर क्या हुआ वह इतना क्यों रो रही है, लेकिन लड़की किसी भी बात का कोई जवाब नहीं देती है और रोती ही जाती है।

वीडियो देख लोगों ने कही ये बात

इस वीडियो को देख लोगों ने जमकर कमेंट किया है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पर लड़की इतना क्यों रो रही है मेकअप से गोरी हुई है ना कि खुद इतनी सुंदर है। तो वहीं दूसरे ने लिखा- दुल्हन का चेहरा को एक दम सफेद और हाथ एक दम काले क्यों लग रहे हैं। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- शायद लड़की शादी ही किसी और से करना चाह रही होगी दूल्हे का रंग तो बहाना है।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X