..................... BJP leader's obscene video goes viral, people get enraged after watching him dance with bar dancers - Hindi Filmibeat

बीजेपी नेता का अश्लील वीडियो वायरल, बार-बालाओं के साथ आपत्तिजनक डांस देख भड़के लोग

BJP leader's obscene video: सोशल मीडिया पर कई बार कुछ ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं कि लोगों को यकीन नहीं होता है। ऐसा ही कुछ इस वक्त उत्तर प्रदेश के झांसी से सामने आया है जिसमें एक एक शख्स बार बालाओं के साथ अश्लील डांस करता हुआ नजर आ रहा है।

BJP leader s obscene video

शख्स की पहचान भाजपा नेता आदर्श शर्मा के तौर पर हुई है। फिल्मी गानों पर ठुमके लगाते नेता जी का वीडियो जनता के सामने आ गया है और इसके बाद लोग काफी आक्रोशित हैं। जनता के सामने हाथ फैलाकर वोट मांगने वाले नेताओं का ये हाल देखकर आप इनके क्या उम्मीद कर सकते हैं।

Also Read
कौन है ये एक्ट्रेस? डेब्यू फिल्म में ही हुआ ब्रेन डैमेज, शूटिंग के दौरान पहाड़ से गिर गई थी हसीना
कौन है ये एक्ट्रेस? डेब्यू फिल्म में ही हुआ ब्रेन डैमेज, शूटिंग के दौरान पहाड़ से गिर गई थी हसीना

वीडियो को कई न्यूज चैनलों पर साझा किया जा रहा है। वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे एक एक बाद एक दो बार बालाओं के साथ नेता जी डांस करते हुए दिख रहे हैं और अश्लील हरकतें कर रहे हैं।

वीडियो देखकर साफ समझ में आ रहा है कि ये कोई प्राइवेट पार्टी है जहां पर बार बालाएं बुलाई गईं थीं। इस वीडियो के सामने आने के बाद बीजेपी नेता आदर्श शर्मा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो सफाई देते हुए नजर आ रहे हैं और उनका कहना है कि ये फर्जी वीडियो है।

बीजेपी नेता ने कहा, एआई है...

आदर्श शर्मा ने इस वीडियो के वायरल होने के बाद एक पोस्ट किया है। वो इस वीडियो में कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, ''नमस्कार मैं आदर्श शर्मा, आज एआई द्वारा मेरी फर्जी वीडियो बनाई गई है जिसमें कुछ बार बालाएं डांस कर रही हैं। ये मैं नहीं हूं बल्कि एआई के द्वारा मेरी शक्ल दिखाई गई है। इस तरह के किसी कार्यक्रमों में मैं नहीं जाता हूं ना कभी जाऊंगा। मुझे बदनाम करने के लिए ये साजिश की गई है। मेरा मीडिया वालों से अनुरोध है कि वो सही साक्ष्य बताएं। इसका कोई साक्ष्य ही नहीं है, धन्यवाद।''

क्यों बोले लोग?

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''भाई किस एंगल से एआई जेनरेटेड लग रही है।'' एक ने लिखा, ''यह एक ऐसी चीज है जिसकी नकल एआई अभी तक नहीं कर सकता।'' एक ने लिखा, ''भाई ये एआई नहीं है।'' एक ने लिखा, ''चल झूठा।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए दोनों वीडियोज...

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X