..................... Bihar controversial marriage case 60-year-old principal marries 28-year-old teacher - Hindi Filmibeat

28 साल की टीचर को ले भागा 60 साल का प्रिंसिपल, नेपाल में जाकर की शादी अब तीन बाद पैदा हो गया बच्चा

60-year-old principal marries 28-year-old teacher: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। यहां एक 60 साल के स्कूल प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल में पढ़ाने वाली 28 साल की टीचर से शादी कर ली। लेकिन शादी के तीन दिन बाद ही टीचर ने एक बच्ची को जन्म दे दिया, जिससे मामला चर्चा में आ गया।

60-year-old principal marries 28-year-old teacher

कैसे शुरू हुई कहानी?

बताया जा रहा है कि दोनों एक ही स्कूल में काम करते थे। राकेश शाह इस स्कूल के प्रिंसिपल थे और शाइस्ता परवीन यहां पर टीचर थीं। इसी दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं। कुछ समय बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया। फरवरी में दोनों अचानक घर से चले गए और नेपाल के जनकपुर में जाकर शादी कर ली। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला लोगों की नजर में आया।

3 दिन बाद बच्ची का जन्म

शादी के कुछ ही दिनों बाद महिला ने एक प्राइवेट अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। यह खबर सामने आते ही लोगों के मन में कई सवाल उठने लगे।

परिवार ने लगाए आरोप

महिला के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि स्कूल प्रिंसिपल उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया और जबरन शादी की। परिवार ने धर्म परिवर्तन कराने का भी आरोप लगाया है। हालांकि महिला का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है और उस पर किसी तरह का दबाव नहीं था। उसने एक वीडियो जारी कर खुद को सुरक्षित बताया है।

पुलिस कर रही है जांच

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। स्कूल प्रिंसिपल की तलाश की जा रही है। वहीं महिला और नवजात बच्ची की देखभाल अस्पताल में की जा रही है। अब यह मामला कानूनी प्रक्रिया में है। आगे की सच्चाई जांच और अदालत की कार्रवाई के बाद ही सामने आएगी।

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X