अर्शदीप सिंह ने युजवेंद्र चहल के लिए मजे, 'क्यूट-क्यूट' कहकर चिढ़ाया, वीडियो हुआ वायरल
Arshdeep Singh Chase Yuzvendra Chahal: टीम इंडिया और आईपीएल में पंजाब किंग्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल इस समय अपने निजी जिंदगी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं। बताते चलें कि कुछ वक्त पहले अभिनेत्री तानिया चटर्जी ने यह दावा किया था कि क्रिकेटर ने उनको मैसेज किया था। साथ ही उनको क्यूट भी कहा था। इस घटना के बाद में चहल ने अभिनेत्री के खिलाफ मानहानि का केस भी दर्ज कर दिया गया है।

लेकिन अब इसी बीच युजवेंद्र चहल और ओटीटी प्लेटफॉर्म की बोल्ड वेब सीरीज की मशहूर अभिनेत्री तानिया चटर्जी को लेकर क्रिकेटर के साथ ही खिलाड़ी अर्शदीप सिंह उनकी टांग खींचते हुए नजर आए हैं। उन्हीं का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इसमें अर्शदीप सिंह क्रिकेटर के मजे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। जहां पर युजवेंद्र चहल भी खूब मुस्कुराते हुए नजर आए।
अर्शदीप ने चहल के लिए मजे
विजयी रथ पर सवार होकर पंजाब किंग की टीम में इस वक्त काफी ज्यादा अच्छा माहौल है। आईपीएल 2026 में अभी तक खेले हुए मैच में पंजाब की टीम द्वारा एक भी मैच नहीं हारा गया है। पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को हरा देने के बाद में पंजाब जब मुल्लांपुर लौटने के लिए फ्लाइट में थी तभी अर्शदीप सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ।
इस वीडियो में अर्शदीप सिंह पंजाब के सलामी बल्लेबाज प्रियांशु को बार-बार कट बोलते हुए नजर आए। साथ ही कहते हैं कि क्यूट से याद आया, क्यूट से याद आया। इसी बीच युजवेंद्र चहल भी नजर आते हैं और वह इसको पूरी तरीके से इग्नोर करते हुए देखे जाते हैं। क्यूट सुनने के बाद में युजवेंद्र चहल भी हंस जाते हैं।
जानें क्या है पूरा मैटर?
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले अभिनेत्री तानिया चटर्जी द्वारा कहा गया था कि क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने उनको मैसेज करके क्यूट कहा था। देखते ही देखते ही यह पूरी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और इसके बाद में अभिनेत्री ने चैट का स्क्रीनशॉट भी दिखाया था। इसके बाद खूब विवाद हुआ था और क्रिकेटर की छवि खराब करने की कोशिश बताते हुए अभिनेत्री के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कर दिया गया।


Click it and Unblock the Notifications