सफेद सूट, गले में तुलसी माला, माथे पर बिंदी... विराट कोहली के साथ संन्यासिन लुक में दिखीं अनुष्का शर्मा
Virat Kohli Anushka Sharma Video: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर से अपने सादगी भरे स्टाइलिश लुक में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं। विराट अनुष्का का स्पॉटेड वीडियो सामने आते है सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए विराट कोहली-अनुष्का शर्मा
पावर कपल क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल ही में गॉगल्स लगाए कूल अंदाज में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। अनुष्का का सादगी भरा अंदाज फैंस को खूब पसंद आया। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि विराट कोहली इस दौरान जहां लूट पैंट्स और शर्ट में बेहद कैजुअल लुक में दिखाई दिए तो वहीं अनु्ष्का किसी संन्यासिन की तरह नजर आ रही हैं।
अनुष्का शर्मा का संन्यासिन लुक
अनुष्का शर्मा के लुक की बात करें तो उन्होंने इस दौरान कॉटन का सफेद सूट पहना हुआ है। इसके साथ ही गले में तुसली माला और माथे पर बिंदी लगाए बेहद सिंपल अंदाज में दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने पल भर के पैपराजी की ओर देखा और फिर तुरंत रवाना हो गईं।
लाइमलाइट से दूर विराट अनुष्का
लाइमलाइट से दूर अनुष्का शर्मा इस दिनों लंदन में अपने बच्चों की परवरिश कर रही है साथ ही आध्यात्म में लीन हो चुकी हैं। इसके साथ ही विराट कोहली का रुझान भी इसी ओर देखने को मिलता है। विराट अनुष्का दोनों की लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं और उन्होंने अभी तक अपने बच्चों वामिका और अकाय का चेहरा तक रिवील नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications











