एक्ट्रेस को सुनसान रास्ते पर ले गया ऑटो वाला, चिल्लाती रही हसीना, लेकिन...
Priya Bakshi Auto Video: फिल्म 'जेएनयू: जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी' में नजर आ चुकीं मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल प्रिया बख्शी का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो काफी डरी हुई हैं और बार बार ऑटो वाले से गुजारिश कर रही हैं लेकिन साहब बिल्कुल नहीं सुन रहे हैं।

एक्ट्रेस ने इस वीडियो को खुद शूट किया है और बताया कि देर रात ब वो बांद्रा से घर वापस लौट रही थी तब ऑटो रिक्शा चालक ने एक ऐसी हरकत की थी कि वो दहशत में आ गईं थीं। इस वीडियो वो लगातार चिल्ला रही हैं लेकिन वो सुनने को नहीं राजी है। दरअसल प्रिया बख्शी को वो ऑटोवाला गलत रास्ते पर ले गया था जो कि अंजान और था सुनसान था।
दहशत में चिल्लातीं रहीं, नहीं रुका रिक्शा
वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि एक्ट्रेस के मुताबिक ऑटो रिक्शा वाले ने दूसरे रास्ते से राइड ली लेकिन एक्ट्रेस को इसपर आपत्ति थी। वो लगातार मना कर रहीं थीं और लेकिन वो सुन नहीं रहा था। बता दें कि प्रिया कह रही थीं कि इस रास्ते पर नहीं जाना चाहती हैं लेकिन रिक्शावाला मान नहीं रहा था।
अभिनेत्री कह रही है, 'रोको भैया इस रास्ते से नहीं जाना है, रोको भैया।' ऐसे में इस वीडियो को लेकर सवाल उठता है कि क्या सच में ऐसा हुआ है? या फिर एक्टिंग है। दरअसल इस पोस्ट के अंत में हैशटैग 'ऐड' और 'कोलैबोरेशन' जैसे शब्द लिखे गए हैं जिससे कहा जा रहा है कि ये वीडियो किसी विज्ञापन का हिस्सा हो सकता है। हालांकि इसको लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
क्या बोले लोगे?
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''आशा है आप सुरक्षित होंगे। यदि किसी सहायता की आवश्यकता हो तो कृपया बेझिझक संपर्क करें, मेरा कार्यालय आपसे संपर्क करेगा।'' एक ने लिखा, ''वो ऑटो वाला सही है बस तुम डाउट कर रहे हो मुंबई च मानस कभी गलत काम नहीं करेगा।'' एक ने लिखा, ''मुंबई उत्तर में है या दक्षिण में?'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications