Cannes के रेड कार्पेट से हसीना को जबरदस्ती हटाया, क्या है कारण? Video देख नहीं होगा यकीन

Cannes Film Festival 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 से इस वक्त कई तरह के वीडियोज सामने आ रहे हैं। कुछ सेलेब्रिटी अपनी ड्रेसेस से लोगों को हैरान कर रहे हैं तो कुछ अपने अजीब लुक्स से धमाका कर रहे हैं।

Cannes Film Festival 2026

लेकिन इस बीच कुछ ऐसा भी सामने आया है जो कि हजम नहीं हो रहा है। एक सेलिब्रिटी के साथ रेड कार्पेट पर बदसुलूकी की गई है और ये मीडिया ने कवर किया है। आप देखेंगे कि वीडियो में एक हसीना पोज दे रही है लेकिन उसको सही से पोज नहीं देने दिया जा रहा है। स्टाफ आता है और उस महिला को मना करता है कि वो पोज ना दें।

मामला यहीं नहीं रुकता, जब वो सेलिब्रिटी नहीं मानती है तो कैमरे के सामने स्टाफ खड़ा हो जाता है और उसको वहां से हटाने की कोशिश करता है। महिला लगातार कैमरे के सामने आने की कोशिश कर रहा है। इस वीडियो ने लोगों के सामने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर इस सेलिब्रिटी के साथ इतना बुरा बर्ताव क्यों किया गया?

क्या है इस तरह से रेड कार्पेट से हटाने का कारण?

कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस तरह का सीन जल्दी देखने को नहीं मिलता है। दावों की मानें तो इसके सिर्फ दो ही कारण हो सकते हैं। पहला ये कि रेड कार्पेट में चलने की टाइमिंग खत्म हो गई थी और दूसरा ये कि वो बिना बुलाए इस फेस्टिवल का हिस्सा बन गईं थीं। हालांकि दावे से नहीं कहा जा सकता है कि ऐसा क्यों हुआ। हाल ही में आलिया भट्ट के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था और विदेशी मीडिया उनको पहचान नहीं पाई थी। जब गईं तो कोई उनकी तस्वीरें नहीं ले रहा था बल्कि कुछ सेकंड्स के बाद फोटोग्राफर्स ने उनकी तस्वीरें लीं।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''बिना इनवाइट किए आई है।'' एक ने लिखा, ''लगता है टाइमिंग खत्म हो गई।'' एक ने लिखा, ''ये लोग उसको हटा क्यों रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''उसको पोज तो देने दो।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

Read more about: viral video cannes
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X