चीन की 7 साल की बच्ची ने किया 'धुम ताना' गाने पर ज़ोरदार डांस, अदाओं में दीपिका पादुकोण को भी छोड़ा पीछे
Chinese Girl Dance Video Viral: सोशल मीडिया पर आजकल काफी कुछ वायरल होता है। आजकल तो हर कोई इनफ्लुएंसर बनने के लिए निकल गया है बस कैमरा उठाया वीडियो बनाई और फेमस हो गए। अब इसी बीच चीन की एक 7 साल की लड़की ने बॉलीवुड के गाने पर इतना दमदार डांस किया है कि अभी के वक्त में वह बहुत ज्यादा चर्चा में बनी हुई है।

चीन की छोटी बच्ची ने किया जबरदस्त डांस
सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ रहा है जिसमें एक छोटी सी बच्ची जिसकी उम्र 7 साल बताई जा रही है वह बहुत सारे लोगों के बीच में बहुत ही जबरदस्त डांस कर रही है। वैसे तो लड़की चाइनीस है लेकिन वह बॉलीवुड के गाने धूम ताना पर खूब डांस कर रही है और उसकी अदाएं भी लोगों को दीवाना बना रही है।
एक्सप्रेशन है कमाल
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि आसपास बहुत सारे लोग हैं जहां पर बच्चे डांस कर रही है। जैसे ही म्यूजिक आगे बढ़ता है वैसे ही इस बच्चे के कदम तेजी से डांस करने लग जाते हैं और ऐसी रफ्तार पकड़ते हैं कि कुछ ही सेकंड में वीडियो वायरल हो जाता है।
लोग भी कर रहे तारीफ
इस वीडियो को Asifinchina नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है और इस पर अभी तक लाखों में व्यूज आ चुके हैं। काफी सारे लोग इस पर रिएक्शन देते हुए भी नजर आ रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लगता है कि यह बच्ची बहुत ही अलग लेवल की डांसर है। एक दूसरा यूजर कमेंट करता है कि बहुत ही लाजवाब एक्सप्रेशन है और क्या स्टेप्स किए हैं। एक अन्य यूजर लिखता है कि मेरी तमन्ना है कि मैं इसका डांस लाइव देख पाऊं।


Click it and Unblock the Notifications