होटल में GF संग बिता रहा पर्सनल टाइम, पावर पिल्स से बिगड़ी तबीयत, अचानक हुई शख्स की मौत
इंटरनेट पर आए दिनों कोई ना कोई हैरान कर देने वाली खबर सुनने को मिल ही जाती है। कभी कोई 70वर्षीय आदमी 28 साल की लड़की संग शादी कर लेता है तो कभी दादी की उम्र की महिलाएं अपने पोतों से शादी कर लेती हैं। इन खबरों ने तो यकीनन आपको हैरान कर दिया होगा, लेकिन हाल ही में गुरुग्राम से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।

पावर पिल्स खाने से शख्स की हुई मौत
बताया जा रहा है कि गुरुग्राम शहर के बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में गर्लफ्रेंड के साथ ठहरे 56 वर्षीय आदमी की संदिग्ध मौत हो गई। पुलिस को घटना स्थल से पावर पिल्स के कुछ पैकेट मिले थे। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि सेक्स वर्धक गोलियों के ओवरडोज़ की वजह से शख्स की जान गई है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत कारण हार्ट अटैक बताया गया है।
महिला ने दिया बयान
बताया जा रहा है कि मृतक सोहना के गांव का रहने वाला था। शख्स लॉजिस्टिक्स कंपनी में ड्राइवर काम करता था। जो महिला शख्स के साथ रुकी थी उसने बयान में कहा कि शख्स को अचानक ही सीने में तेज दर्द उठा। महिला ने एम्बुलेंस बुलाई और उसी समय पुलिस को भी इसके बारे में जानकारी दी, लेकिन जब तक शख्स को प्राइवेट अस्पताल लेकर जाया गया तब शख्स की मौत हो गई। डॉक्टरों ने पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में हार्ट अटैक बताया है। वहीं जो कमरे में पावर पिल्स के पैकेट मिले उसे देखकर पुलिस यह आशंका जता रही है कि शख्स ने बिना डॉक्टर के सलाह लिए दवाई खाई थी। जिस वजह से यह घटना हुई।


Click it and Unblock the Notifications











