..................... 55-year-old Hyderbad School nanny brutalizes 4-year-old girl, first beats her, kicks in the neck - Hindi Filmibeat

Disturbing Video: 4 साल की बच्ची के साथ स्कूल की आया ने की क्रूरता, पहले पीटा फिर गर्दन पर रख दी लात

Hyderabad School Nanny Viral Video: मासूम बच्चों को हम आज कल स्कूल तो भेज देते हैं लेकिन उनके साथ क्या होता है ये किसी को नहीं पता। इस वक्त एक वीडियो हैदराबाद से सामने आया है जिसमें एक 55 वर्षीय महिला ने क्रूरता की सारी हदें ही पार कर दी हैं।

Hyderabad School Nanny Viral Video

इस महिला ने 4 साल की बच्ची पर ऐसा जुल्म किया कि हर मां बाप का कलेजा फट जाएगा। टॉयलेट के लिए बच्ची को ले गई स्कूल की आया ने उसको जमकर पीटा और गर्दन में लात रख दी।

वीडियो काफी डिस्टर्ब करने वाला है। ऐसे में सवाल ये है कि मासूमों के साथ कोई महिला ऐसा व्यवहार कैसे कर सकती है जबकि वो खुद एक मां होगी। 4 साल की बच्ची की क्या गलती रही होगी जो कि इस महिला ने अमानवीय चेहरा सबसे सामने रखा है।

कैसा है वीडियो?

इस वीडियो में आप देखेंगे कि आया पहले बच्ची को बाहर ले जाती हुई नजर आ रही है। इसके बाद महिला ने बच्ची को थप्पड़ थप्पड़ पीटा और जमीन पर गिरा दिया। बस्ती थोड़ी दूरी पर रखा हुआ नजर आ रहा है। इसके बाद आया ने बच्ची के सीने और गर्दन पर लात रखी और खड़ी हो गई। इस वीडियो ने लोगों को झकझोर दिया है और आक्रोश है। खबरें हैं कि आया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। वीडियो के सामने आते ही लोगों ने कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है और सजा दिलाने तक मांग हो रही है।

गालियां दे रहे हैं लोग

आया की इस हरकत पर लोग भड़के हुए हैं और लगातार गालियां दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''ये औरत के नाम पे कलंक हे औरत का नाम बदनाम कर रही है।'' एक ने लिखा, ''मैं सबसे हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि स्कूल और कॉलेज में कड़क सिक्योरिटी होना चाहिए तभी अपने बच्चे सुरक्षित पढ़ पाएंगे।'' एक ने लिखा, ''इस तरह के वीडियो मुझे कई स्तरों पर परेशान करते हैं।'' एक ने लिखा, ''जिसने वीडियो बनाया वो हिजड़ा बचा लेता।''

VIDEO LINK: https://www.instagram.com/reel/DR3ZxiUgLTB/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X