फिर निर्भया कांड! प्यार के नाम पर हैवानियत का खेल, लिव-इन में 19 साल की लड़की के प्राइवेट पार्ट को जलाया और...
Gurugram live-in partner assault case: हरियाणा के Gurugram से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सेक्टर-69 में रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा ने अपने लिव-इन पार्टनर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती जो Tripura की रहने वाली है और गुरुग्राम के एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई कर रही थी। फिलहाल उसका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक शिवम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

डेटिंग ऐप से लिव-इन तक का सफर
बताया जा रहा है कि सितंबर 2025 में दोनों की पहचान एक ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। बातचीत दोस्ती में बदली और कुछ ही समय में दोनों साथ रहने लगे। परिवारों के बीच शादी को लेकर बातचीत भी शुरू हो चुकी थी। लेकिन यह रिश्ता जल्द ही हिंसा और प्रताड़ना में बदल गया।
16 फरवरी की रात क्या हुआ?
पुलिस के अनुसार 16 फरवरी को दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला हिंसक हो गया। युवती का आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई, सिर पर वार किया गया और उसे कमरे में बंद रखा गया। उसने यह भी दावा किया कि आरोपी ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने की कोशिश की और गंभीर शारीरिक चोटें पहुंचाईं।
पीड़िता के वकील, Reena Rai ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लड़की को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उनके मुताबिक, मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई है, लेकिन स्थानीय थाने में दर्ज एफआईआर में फिलहाल केवल चोट पहुंचाने और गलत तरीके से बंधक बनाने जैसी धाराएं जोड़ी गई हैं।
'112' पर कॉल से बची जान
18 फरवरी की रात पीड़िता ने आरोपी के ही फोन से अपनी मां को बंगाली भाषा में मदद के लिए कॉल किया। उसने कहा, 'अगर मुझे जिंदा देखना चाहती हो तो मुझे यहां से निकाल लो।' इसके बाद परिवार ने तुरंत 112 पर संपर्क किया। पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस कार्रवाई और कानूनी विवाद
मामला Badshahpur Police Station में दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है। हालांकि, पीड़िता के परिवार और वकील का कहना है कि मामले में हत्या की कोशिश और रेप जैसी गंभीर धाराएं भी जोड़ी जानी चाहिए।
वकील के अनुसार, लड़की के चेहरे पर सूजन थी, बाल काट दिए गए थे और उसे बाथरूम में बंद कर प्रताड़ित किया गया। परिवार इस घटना की तुलना निर्भया कांड जैसी भयावह घटनाओं से कर रहा है। पीड़िता की मां सदमे में है और पिता की मानसिक स्थिति भी बेहद खराब बताई जा रही है।
आगे क्या?
पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर आगे की धाराएं जोड़ी जा सकती हैं। फिलहाल आरोपी न्यायिक हिरासत में है और जांच जारी है। यह मामला एक बार फिर लिव-इन रिश्तों में सुरक्षा, भरोसे और कानूनी संरक्षण जैसे सवाल खड़े कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











