#BreakingBuzz: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा यहां कर रहे हैं शादी...7 दिन बाद!

Recommended Video

Virat Kohli and Anushka Sharma's marriage rumours FAKE!!! | FilmiBeat

आखिरकार, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी कर रहे हैं। ऐसा कुछ वेबसाइट्स का मानना है। और इसके पुख्ता सुबूत भी कुछ लोगों के पास हैं।

गपशप गली में इस समय की सबसे बड़ी अफवाह ये है कि अगले हफ्ते, विराट और अनुष्का, मिलान जा रहे हैं और इसका कारण है इनकी इटालियन शादी।

दरअसल, विराट कोहली ने दिसंबर में क्रिकेट से पूरी छुट्टी कर ली है और माना जा रहा है कि इसका सीधा कनेक्शन, उनके और अनुष्का की शादी से है।

काफी समय से विराट अनुष्का की शादी की अटकलें लगती रहती हैं। और अब इन अटकलों को हवा दे दी है दोनों के साथ में किए गए एक शादी के एड ने।

इससे पहले, विराट और अनुष्का हमेशा साथ आने में कतराते हैं क्योंकि वो अपनी पर्सनल लाइफ पर्सनल रखना चाहते हैं। लेकिन इस एड ने सबके होश उड़ा दिए हैं। और अब विराट की महीने भर की छुट्टी सबको उत्सुक कर रही है।

मान्यवर - मोहे का एड

इस एड में विराट और अनुष्का शादी के सात वचन लेते दिखाई दे रहे हैं। और जब से ये एड आया है, फैन्स पागल हो चुके हैं, दोनों की शादी के लिए।

पहली बार आए खुलकर साथ

हालांकि इससे पहले विराट और अनुष्का एक दूसरे की बातों पर मज़ेदार टिप्पणी कर देते हैं पर कभी खुलकर कुछ नहीं कहते थे।

पिछले साल से खबरें

दोनों की शादी की खबरें पिछले साल से उड़ रही हैं। माना जा रहा था कि विराट ने दाढ़ी भी पंजाबी रीति के लिए बढ़ा रखी थी।

गलतफहमियों से दरार

मीडिया में खबरें यहां तक थी कि इनका रिश्ता टूटने की कगार पर है क्योंकि अनुष्का को शादी नहीं करनी थी और विराट को करनी थी।

हाल ही में मना जश्न

हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के 10 साल पूरे होने के जश्न में दोनों एक साथ कुछ इस अंदाज़ में दिखाई दिए।

शादी की अफवाहें

हाल ही में गपशप गली में धमाका हुआ था जब विराट और अनुष्का की ये तस्वीर सबके सामने आई थी और ये अफवाह उड़ गई थी कि दोनों शादी करने वाले हैं।

वैलेंटाइन पर खुलासा

आज तक एक दूसरे के बारे में कुछ ना बोलने वाले विराट कोहली ने बैंड बाजा बारात एक्ट्रेस के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि तुम्हारे साथ हर दिन वैलेंटाइन जैसा ही लगता है।

छुट्टियां मना रही अनुष्का

अनुष्का शर्मा उस समय तो छुट्टियां मना रही हैं और उन्होंने मोर के साथ खेलते हुए अपना एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर डाला।

विराट भी सेम सेम

विराट ने भी अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर डाली थी और विराट - अनुष्का दोनों ने ही अपने गले में रूद्राक्ष की माला पहन रखी है।

युवराज की शादी में साथ पहुंचे

युवराज सिंह की गोआ वाली शादी शानदार थी। शादी के एक दिन पहले हुई कॉकटेल पार्टी जहां युवराज के दोस्तों ने जमकर इंजॉय किया। वहीं उनके परिवार ने भी महफिल में काफी रंग जमाया। सबसे शानदार थी युवराज की बारात, जहां वो अपने दोस्तों के साथ बुलेट पर आए और उनके दोस्तों में शामिल थे दो खास लोग - विराट कोहली और अनुष्का शर्मा।

युवराज की रोज़ी भाभी

केवल अटकलें थीं कि दोनों इस शादी में एक साथ शामिल हो सकते हैं। युवराज अनुष्का के इतना करीब हैं कि बॉम्बे वेलवेट रिलीज़ होने के पहले अनुष्का की एक तस्वीर पर युवराज ने रोज़ी भाभी कमेंट किया था। रोज़ी, फिल्म में अनुष्का के किरदार का नाम था।

क्रिकेट और बॉलीवुड

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का रिलेशनशिप हमेशा से ही लोगों के गपशप का टॉपिक रहा है। एक तो इसलिए कि क्रिकेट और बॉलीवुड का कॉकटेल लोगों को बेहद पसंद है और दूसरा इसलिए कि दोनों ने हमेशा ही अपने रिलेशनशिप के बारे में कुछ बात नहीं की है।

बैंड बाजा बारात

अब देखना है कि इनके बैंड बाजा बारात की खबरें इस बार सच निकलती हैं या अफवाह।

READ SOURCE