..................... Zohran Mamdani wife Rama Duwaji caste religion and love story who is Zohran Mamdani wife Rama Duwaji - Hindi Filmibeat

कौन हैं जोहरान ममदानी की पत्नी रामा दुवाजी? जीत का कारण बनी ये महिला, अब धर्म-जाति पर उठा सवाल

Zohran Mamdani Wife Rama Duwaji

Zohran Mamdani Wife Rama Duwaji: भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क में पहले मुस्लिम मेयर बनकर इतिहास रच दिया है। जोहरान ममदानी की चर्चा होते नहीं थम रही है इसी बीच अब उनकी पत्नी रामा दुवाजी भी खबरों में आ गई हैं। रामा दुवाजी अब न्‍यूयॉर्क की फर्स्‍ट लेडी हैं जिनका जिक्र जोहरान ममदानी ने अपनी विक्ट्री स्पीच में भी किया साथ ही उन्हें अपनी जीत का क्रेडिट भी दिया।

पाकिस्तान में इन दिनों रामा दुवाजी का नाम खूब चर्चा में है। लोग उनके बारे में इंटरनेट पर सबसे ज़्यादा सर्च कर रहे हैं, खासकर उनके धर्म को लेकर। सीरिया में जन्मी रामा दुवाजी को न्यूयॉर्क के नए मेयर जोहरान ममदानी की सफलता का बड़ा कारण माना जा रहा है।

रामा पहले भी सीरियाई-अमेरिकी नेता ममदानी की टीम में काम कर चुकी हैं, लेकिन उस समय उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं खींचा। जोहरान के मेयर बनते ही रामा भी चर्चा में आ गईं। सिर्फ 28 साल की उम्र में रामा अब न्यूयॉर्क की सबसे कम उम्र की फर्स्ट लेडी बन गई हैं और सीरियाई मूल की पहली महिला भी हैं जिन्होंने यह पद संभाला है।

रामा का जन्म 30 जून 1997 को ह्यूस्टन (टेक्सास, अमेरिका) में एक मशहूर मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनके पिता कंप्यूटर इंजीनियर हैं और मां डॉक्टर हैं। उनके धर्म के बारे में खुलकर कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन उनकी सोशल मीडिया पोस्ट्स से लगता है कि वह इस्लाम धर्म को मानती हैं।

जब रामा नौ साल की थीं, तब उनका परिवार दुबई चला गया। गर्मियों की छुट्टियों में वे अक्सर सीरिया जाया करती थीं। उन्होंने कतर की वर्जीनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ आर्ट्स से डिजाइन की पढ़ाई शुरू की और फिर 2016 में वर्जीनिया यूनिवर्सिटी के रिचमंड कैंपस से इलस्ट्रेशन में डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स से मास्टर डिग्री भी हासिल की।

रामा और जोहरान की मुलाकात साल 2021 में हिंज नाम के डेटिंग ऐप पर हुई थी। अक्टूबर 2024 में दोनों की सगाई हुई और दिसंबर 2024 में उन्होंने एक निजी समारोह में निकाह किया। फरवरी 2025 में उन्होंने न्यूयॉर्क सिटी हॉल में सिविल शादी की, और फिर जुलाई 2025 में युगांडा में भी एक पारिवारिक फंक्शन हुआ, जहां ममदानी का जन्म हुआ था और उनके माता-पिता रहते हैं।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X