VIDEO: जोहरान ममदानी ने जीत पर बजवाया 'धूम मचाले', फिर पत्नी संग किया रोमांस, ऐसे हुआ सेलिब्रेशन

Zohran Mamdani Viral Video

Zohran Mamdani Viral Video: भारतीय मूल के 34 वर्षीय डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट जोहरन ममदानी ने ने अमेरिका के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क के मेयर चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। इसके बाद सोशल मीडिया से लेकर मीडिया में ये नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में आ गया है। जोहरन ममदानी के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। हम आपके लिए जोहरन ममदानी की जीत के जश्न का एक बेहद प्यारा वीडियो लेकर आए हैं।

धूम मचाले पर किया सेलिब्रेशन

भाषण खत्म होते ही ममदानी के समर्थकों ने 'धूम मचाले' गाने पर झूमते हुए जश्न मनाया। इसके साथ ही इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी को किस भी किया। साथ ही माता पिता के साथ भी सेलिब्रेशन किया। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

जवाहरलाल नेहरू का किया जिक्र

अपनी जीत का जश्न ममदानी ने उसी अंदाज़ में मनाया, जैसे उन्होंने अपना चुनाव अभियान चलाया था - ऊर्जावान, निडर और भारतीय रंग में रंगा हुआ। मंच से बोलते हुए उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का उद्धरण दिया- "इतिहास में कभी-कभी ऐसा क्षण आता है, जब हम पुराने से नए की ओर कदम बढ़ाते हैं, जब एक युग समाप्त होता है और जब किसी लंबे समय से दबे राष्ट्र की आत्मा अपनी आवाज़ पाती है। आज रात, न्यूयॉर्क ने वही किया है।" इसके बाद ममदानी ने अपने संबोधन को एक बॉलीवुड-स्टाइल स्ट्रीट पार्टी में बदल दिया।

कौन हैं जोहरान ममदानी

अधिक जानकारी के लिए आपको बता दें कि जोहरन ममदानी, मशहूर फिल्मकार मीरा नायर और कोलंबिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर महमूद ममदानी के बेटे हैं। उनका जन्म युगांडा की राजधानी कंपाला में हुआ था और वे सात साल की उम्र में न्यूयॉर्क आ गए थे।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X