इस एक्टर ने गुस्से में अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड का रेता गला, कोर्ट पर नहीं चढ़ा स्टारडम का रंग दे दी फांसी

Viral News: चीन के मशहूर सिंगर और एक्टर झांग यियांग को अपनी नाबालिग 16 साल की गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में फांसी की सजा सुनाई गई है। यह मामला मेनलैंड चीन में खास इसलिए बना क्योंकि झांग यियांग अब तक फांसी पाने वाले पहले सेलिब्रिटी बन गए है।
कोर्ट ने दिसंबर 2024 में फांसी की सजा दी थी, जिसे हाल ही में शांक्सी प्रोविंस के जियानयांग इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट ने कन्फर्म किया है।
मामला क्या था?
फरवरी 2022 में झांग यियांग ने अपनी गर्लफ्रेंड को जन्मदिन के बहाने शांक्सी प्रोविंस के झिंगपिंग शहर के पास एक सुनसान जंगल में ले जाकर हत्या कर दी थी। वहां दोनों के बीच झगड़ा हुआ। जब लड़की ने रिश्ता खत्म करने की बात कही, तो झांग ने गुस्से में चाकू निकालकर उसकी गर्दन पर कई वार किए। इस हमले में लड़की घटनास्थल पर ही मर गई।
हत्या के बाद झांग ने इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की और खुद को जख्मी किया, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने सबूतों के आधार पर झांग को जानबूझकर हत्या का दोषी पाया। झांग ने अपील की, लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया और दिसंबर 2024 में फायरिंग स्क्वॉड द्वारा उसे फांसी दी, जो चीन में अभी भी इस्तेमाल होने वाली फांसी की विधि है।
यह मामला क्यों खास है?
झांग यियांग उस वक्त तेजी से स्टारडम की ओर बढ़ रहा था और उसे सुपरस्टार माना जा रहा था। ऐसे में उसका इस तरह का अपराध करना और फिर कठोर सजा पाना चीन में मीडिया और जनता के लिए बहुत बड़ा झटका था। यह चीन का पहला ऐसा मामला है जिसमें फेमस सेलिब्रिटी को इतनी कड़ी सजा दी गई है।
झांग यियांग का मामला यह दिखाता है कि कानून में किसी की पहचान या लोकप्रियता मायने नहीं रखती। उसकी नाबालिग गर्लफ्रेंड की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया और उसकी फांसी की सजा ने चीन की कानूनी प्रणाली की सख्ती को उजागर किया है।


Click it and Unblock the Notifications
