युजवेंद्र चहल का पत्ता कटा, दूसरे लड़के के साथ स्पॉट हुई आरजे महवश? कैमरा देखते ही रफूचक्कर!

RJ Mahvash with another Guy- युजवेंद्र चहल के तलाक के बाद उनका नाम लगातार आरजे महवश के साथ जोड़ा जा रहा है और कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस डेटिंग को काफी सीरियस बताया जा रहा है।
लेकिन आए दिन महवश के कुछ वीडियोज सामने आते हैं जो कि लोगो को हैरान करने के लिए काफी होते हैं। इस वक्त ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आरजे महवश गलती से कैद हो गई थीं।
कथित तौर पर महवश को इस वीडियो में किसी और शख्स के साथ देखा जा सकता है जो कि इसके पहले उनको साथ नजर नहीं आया है। इस वीडियो को desiviralofficial ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट करते हुए लिखा है, ''क्या आरजे महवश की युजी से दोस्ती टूट गई?''
कैसा है वीडियो?
वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि किसी जगह पर पहले से ही कोई वीडियो शूट कर रहा है और उसमें एक लड़की नजर आ रही है। पीछे से कथित तौर पर आरजे महवश नजर आती हैं और उनके साथ नीली टीशर्ट में एक लड़का भी है। जैसे ही महवश देखती हैं कि सामने कैमरा चालू है और उसका रुख उनकी ही तरफ है तो वो फटाफट वहां से निकल जाती हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग अटकलें लगा रहे हैं कि चहल और महवश का रिश्ता शायद टूट गया है। हालांकि ये वीडियो इतना साफ नहीं है और वो लड़की आरजे महवश ही है इसको लेकर आधिकारिक दावा हम नहीं कर रहे हैं। वीडियो काफी पुराना है जो कि अब वायरल हो रहा है।
इस वीडियो के सामने आते ही लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। किसी का कहना है कि चहल का पत्ता कट गया तो कोई कह रहा है कि सिर्फ टीआरपी के लिए चहल का इस्तेमाल किया गया था। इस तरह से लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। हालांकि महवश ने कोई जवाब नहीं दिया है। आप भी देखिए ये वायरल वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











