बेटी बनी हैवान! Youtuber ने मां को दी गाली, मुंह पर तड़ातड़ मारे थप्पड़, VIDEO देख खौल जाएगा खून...

वैसे तो सोशल मीडिया पर आए दिनों कोई ना कोई वीडियो वायरल होते ही रहते हैं। कभी कोई मनोरंजन वाला वीडियो लोगों का दिल खुश कर देता है। वहीं कई बार ऐसा भी वीडियो सामने आ जाता है जो आपका दिल दहला देता है। वहीं हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई यही कह रहा है कि भगवान ऐसी बेटी किसी को ना दे।
बेटी ने की मां से मारपीट
दरअसल यूट्यूबर वंशिका का मार पीट करते और गाली गलौज करते वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि यूट्यूबर किसी और से नहीं बल्कि अपनी मां के साथ ही झगड़ती और मारपीट करती नजर आ रही है। बता दें कि यूट्यूबर की मां ने बेटी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। यूट्यूबर की मां ने वंशिका के मैनेजर पर भी केस किया है। वंशिका की मां का कहना है कि हिमांशु (मैनेजर) वंशिका की पूरी कमाई खाता है और वंशिका दो सालों से इसी के साथ रह रही है। अब वह घर पर कब्जा करने का मन बना रहा है। जिस वजह से रोजाना घर में कलेश होता है। मां का कहना है कि हिमांशु ने ही वंशिका को गुमराह किया है। फिलहाल तो पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
संपत्ति को लेकर छिड़ा विवाद
आपको बता दें कि यह पूरा ही हंगामा प्रॉपर्टी को लेकर हुआ है। संपत्ति को लेकर दोनों में कहा सुनी हुई, लेकिन कब दोनों की लड़ाई मुंहजबानी से हाथापाई पर आ गई यह तो परिवार वाले भी नहीं समझ पाए। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मां और बेटी दोनों ही एक दूसरे के ऊपर तड़ातड़ थप्पड़ बजाती नजर आ रही हैं। साथ ही में यूट्यूबर अपनी मां को गंदी-गंदी गालियां देती नजर आ रही हैं। वंशिका के पड़ोसियों ने भी इस झगड़े की पुष्टी की है। पड़ोसियों ने यह भी कहा कि दोनों आए दिनों झगड़ती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications