अरमान मलिक ही नहीं ये यूट्यूबर भी दो-दो पत्नियों के रहता है साथ, वीडियो शेयर करके दिखाया कैसे बीतती है रात!

Sunny Rajput two wives

Youtuber Sunny Rajput two wives: अरमान मलिक अक्सर अपनी फैमिली को लेकर ट्रोल होते हैं और उसके पीछे की वजह है उनकी दो पत्नियां। अरमान मलिक हिंदू होते हुए दो-दो पत्नी के साथ रहते हैं। यही नहीं अरमान के चार बच्चे भी हैं। लेकिन अरमान मलिक की तरह एक और यूट्यूबर है जो दो-दो पत्नियों के साथ रहता है।

दो बीवियों के साथ रहते हैं सनी राजपूत

इस यूट्यूबर का नाम सनी राजपूत है। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उनकी फैमिली में उनकी दो पत्नियां रूप राजपूत और मानसी राजपूत शामिल हैं। सनी अक्सर अपनी दोनों बीवियों के साथ वीडियो शेयर करते हैं। अपने प्रोफाइल पर सनी खुद को एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और फैमिली एंटरटेनर बताते हैं।

सनी के परिवार का सोशल मीडिया अकाउंट

सनी के सोशल मीडिया प्रोफाइल की बात करें तो इंस्टाग्राम पर उनके चार लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं और वहीं यूट्यूब पर उनका Sunny Family नाम से यूट्यूब चैनल है, जहां उनके ढाई लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। इसे अलावा सनी राजपूत की दोनो पत्नियों का अलग से इंस्टा अकाउंट भी है। रूप राजपूत के तीन लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं, वहीं मानसी राजपूत के दो लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। यही नहीं सनी राजपूत की एक बेटी भी है, जिसका नाम अराध्या राजपूत है और इंस्टा में उस बच्ची के चार लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

सनी ने क्यों की दो शादियां

सनी राजपूत ने अपने एक व्लॉग में बताया था कि उनकी पहली शादी रूप से हुई थी। दोनों स्कूल के दिनों से एक-दूसरे के साथ रहते थे, लेकिन रूप के परिवार को ये रिश्ता पसंद नहीं था क्योंकि वो अपनी बेटी की शादी किसी NRI से करवाना चाहते थे। उनका उस वक्त ब्रेकअप हो गया और दोनों अलग हो गए। फिर उनकी जिंदगी में मानसी की एंट्री हुई और मानसी के साथ उनका रिश्ता आगे बढ़ गया। मानसी को जैसे ही सनी ने प्रपोज किया वो मान गईं। लेकिन इसके बाद सनी की जिंदगी में रूप फिर से लौट आईं। रूप के परिवार को सनी पसंद नहीं थे और रूप ने जब सनी के साथ रहने की बात कही तो उनके परिवार ने रूप को निकाल दिया और फिर सनी ने रूप से शादी कर ली।

एक कॉल ने बदली जिंदगी

सनी ने रूप के साथ अपना परिवार बसा लिया और दोनों की एक बेटी भी हो गई। लेकिन फिर एक दिन मानसी का फोन आता है और मानसी की बात सुनकर रूप वो फैसला लेती है, जिसके बारे में सोचना भी किसी भारतीय महिला को रास नहीं आता है। रूप सनी को कहती हैं कि मानसी को अपनी पत्नी बनाएं और वो मानसी के साथ अपना परिवार बांटने के लिए तैयार हैं।

पोस्ट करते हैं अजीबोगरीब वीडियोज

सनी राजपूत अपनी दोनों बीवियों के साथ अजीबोगरीब वीडियोज शेयर करते हैं, कभी वो रोमांटिक होते हुए वीडियोज पोस्ट करते हैं तो कभी अपनी दोनों पत्नियों के साथ सोते हुए वीडियो शेयर करते हैं, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल भी किया जाता है।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X