YouTube से 1 साल में कर ली 732 करोड़ की कमाई, एक लाख तक काउंटिग सुनाते हुए बनाया वीडियो

Mrbeast Net Worth

Youngest Richest Youtuber: मिस्टरबीस्ट, जिनका असली नाम जिमी डोनाल्डसन है, अब 30 साल से कम उम्र के ऐसे इकलौते अरबपति हैं जिन्होंने अपनी संपत्ति खुद की मेहनत और प्रतिभा से बनाई है, न कि विरासत में पाई।

उनका जन्म 7 मई 1998 को ग्रीनविल, नॉर्थ कैरोलिना (अमेरिका) में हुआ था। उन्होंने सिर्फ 12 साल की उम्र में MrBeast6000 नाम से यूट्यूब चैनल शुरू किया था। कॉलेज में दाखिला लेने के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी ताकि पूरा समय यूट्यूब वीडियो बनाने में लगा सकें।

शुरुआत में वे वीडियो गेम कमेंट्री और रिएक्शन वीडियो बनाते थे। साल 2017 में उन्होंने "100,000 तक गिनती" नाम का वीडियो बनाया, जिसमें वे सच में 1 लाख तक गिनते हैं। इस वीडियो को बनाने में 44 घंटे लगे और इसे 2.1 करोड़ से ज़्यादा बार देखा गया। इसी वीडियो से उन्हें बड़ी पहचान मिली।

2023 में टाइम मैगज़ीन ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल किया, और 2024 में फोर्ब्स ने उन्हें सबसे ज़्यादा कमाई करने वाला यूट्यूबर बताया।

मिस्टरबीस्ट सिर्फ यूट्यूबर ही नहीं, बल्कि एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। उनके कई चैनल हैं -

MrBeast

Beast Gaming

Beast Reacts

MrBeast Philanthropy

इन सब चैनलों के मिलाकर 415 मिलियन (41.5 करोड़) से ज़्यादा सब्सक्राइबर हैं।

जून 2023 से जून 2024 के बीच उन्होंने लगभग 85 मिलियन डॉलर (करीब 372 करोड़ रुपये) कमाए। यूट्यूब के अलावा उनके अपने कई बिजनेस भी हैं।

Celebrity Net Worth के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग 1 बिलियन डॉलर (8,350 करोड़ रुपये) है, जिससे वे दुनिया के आठवें सबसे कम उम्र के अरबपति बन गए हैं।

Read more about: news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X