VIDEO: -55 डिग्री मे तपस्या करते महायोगी का वीडियो छुड़ा देगा धूजणी, सर से पांव तक जम गई बर्फ लेकिन नही हिला

Viral Video: सर्दी में गिरता पारा जैसे जैसे सुर्खियों में आता जाता है वैसे वैसे ही लोगों की गर्म कपड़े बढ़ते जाते हैं। लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक योगी का तपस्या करते वीडियो सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में योगी माइनस 55 डिग्री में बिना किसी अलाव या जैकेट के तपस्या करता दिखाई दे रहा है जो कि हर किसी को हैरान कर रहा है।
ये वीडियो देखते ही कुछ लोगों की कंपकंपी छूट रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि योगी पूरे शरीर सिर से लेकर पैरों तक वर्फ जमी हुई है। हालांकि आपको बता दे कि ये लेटेस्ट वीडियो नहीं बल्कि पिछले साल का थ्रौबैक वीडियो जो नेटिजंस को अब बढ़ती सर्दी में याद आ गया है और वो इसे जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं।
वीडियो कुल्लू जिले की सराज घाटी का है और ये फरवरी महीने के शुरुआती हफ्ते का शूट किया गया वीडियो है। जिसमें वास्तविकता में एक सिद्धयोगी बादल और धुंध में आसमान से गिरते फाहों के बीच योग साधना में लीन हैं। इन सिद्ध योगी का नाम सत्येंद्र नाथ है जो मूलतः कुल्लू जिला बंजार के रहने वाले हैं। इनका मंडी जिले के बालीचौकी में कौलान्तक पीठ नाम से आश्रम जहां ये पिछले 20 से 22 वर्षों से योग साधना कर रहे हैं। महायोगी सत्येंद्र नाथ के गुरु ईशनाथ थे उनका शिष्य होने के कारण इनको लोग ईशपुत्र पुकारते हैं।
योगी सत्येंद्र नाथ बचपन से ही बर्फ में साधना का अभ्यास कर रहे हैं, इसलिए उनके लिए ये सरल हैं, लेकिन ऐसे पहाड़ों पर जा कर बैठना जानलेवा साबित हो सकता है। हर वर्ष बर्फ और ठण्ड के कारण बहुत से लोगों की जान जाती है। लेकिन इसमें कोई दोराय नहीं की योग में अद्भुत शक्ति होती है। अभ्यास द्वारा ऐसा किया जा सकता है। लेकिन शरीर को बिना अभ्यास बर्फ के संपर्क में लाना बेहद खतरनाक होता है। इसलिए वर्षो का अभ्यास बहुत जरूरी है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हिमालय के सिद्ध योगी अपने पर पूर्ण नियंत्रण प्राप्त करने के उद्देशय से और ध्यान-समाधी की गहराईयों का अनुभव करने के लिए इस तरह की जटिल साधनायें करते हैं। अद्भुत हिमालय की ऊर्जा योगी के लिए समाधी की ओर जाने में अत्यंत सहायक होती है और हिम की शीतलता कुण्डलिनी ऊर्जा को नियंत्रित रखती है।


Click it and Unblock the Notifications











