कौन हैं सीएम योगी की भरोसेमंद 3 महिला IAS? त्रिमूर्ति को दे डाली सूबे की अहम जिम्मेदारी

CM Yogi's 3 Lady IAS: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काम करने का तरीका बाकी राज्यों से अलग है और सभी जानते हैं कि वो कुछ कड़े फैसले लेते हैं। लेकिन इस वक्त 3 ऐसी महिला आईएएस को लेकर चर्चा हो रही है जिनको सीएम योगी ने राज्य की काफी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

CM Yogi s 3 Lady IAS

कहा जा रहा है कि ये तीनो वरिष्ठ महिला अधिकारियों पर सीएम योगी काफी भरोसा जताते हैं। किसी भी राज्य को सही ढंग से चलाने में राजस्व विभाग काफी बड़ी भूमिका निभाता है।

Also Read
किस जाति से ताल्लुक रखते हैं खान सर? बवाल के बीच खुल गया सबसे बड़ा राज!
किस जाति से ताल्लुक रखते हैं खान सर? बवाल के बीच खुल गया सबसे बड़ा राज!

इस विभाग को लेकर इन तीनों अधिकारियों पर भरोसा करना सीएम योगी के लिए कितनी फायदेमंद साबित होता है ये तो वक्त ही बताएगा। इन महिला आईएएस की बात करें तो इनमें एक की उम्र 60 साल, दूसरी 51 और तीसरी की उम्र 49 साल है। सभी को अच्छा खासा अनुभव है।

आईएएस अर्चना अग्रवाल

योगी आदित्यनाथ ने सीनियर आईएएस अधिकारी अर्चना अग्रवाल को एक अहम जिम्मेदारी दी है और उनको यूपी के राजस्व परिषद का अध्यक्ष बनाया है। बता दें कि कई महकमों में रही हैं। इस वक्त भी वो अपर मुख्य सचिव परिवहन विभाग तथा उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के रूप में काम कर रही हैं। 1990 बैच की इस महिला आईएएस का करियर काफी शानदार रहा है।

आईएएस अपर्णा यू

आंध्र प्रदेश की निवासी अपर्णा यू को इसी साल प्रमुख सचिव राजस्व बनाया गया था। 2001 बैच की अपर्णा यू हैदराबाद शहर की हैं और किसी ने शायद ही सोचा था कि वो यूपी में काम करेंगी। 10 नवंबर 1975 को जन्मी अपर्णा यू सीएम योगी की भरोसेमंद अधिकारियों में से एक हैं। बीते समय में वो यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) की प्रबंध निदेशक भी रही हैं।

आईएएस कंचन वर्मा

इन दोनों के अलावा अगर तीसरी अधिकारी की बात करें तो उनका नाम कंचन वर्मा है। उनको राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश में आयुक्त एवं सचिव का पद दिया गया है। कंचन ने 2005 में यूपीएससी क्लियर किया था और कई पदों पर रही हैं। यूपी के इटावा की रहने वाली कंचन वर्मा ने बीएड और समाजशास्त्र में एमए की डिग्री भी हासिल की है। इन त्रिमूर्तियों को राजस्व की जिम्मेदारी देकर यूपी सरकार निश्चिंत है। इन तीनो को सीएम योगी की भरोसेमंद अधिकारी कहा जाता है।

Read more about: yogi adityanath
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X