24 साल के क्रिकेटर यशसवी जायसवाल को डेट कर रही 33 साल की ये बॉलीवुड एक्ट्रेस? सामने आया ये वीडियो

Yashasvi Jaiswal And Mrunal Thakur Dating Rumours: बॉलीवुड हीरोइनों और क्रिकेटर्स के बीच पनपने वाली लव स्टोरीज से तो सभी वाकिफ हैं। अब एक बार फिर से एक नई लव स्टोरी शुरू होती दिखाई दे रही हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो कह रहा है।

Yashasvi Jaiswal And Mrunal Thakur Dating

यशसवी जयसवाल को डेट कर रही है मृणाल ठाकुर?

दरअसल,हम बात कर रहे हैं भारतीय टीम के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की, जो कि इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर यशसवी जयसवाल और मृणाल ठाकुर की डेटिंग की अफवाहों जोरों पर फैल रही हैं, साथ ही एक वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

कैफे से सामने आया ये वीडियो

वायरल हो रहे वीडियो की बात करें को इसमें वो एक ही कैफे में नजर आए रहे हैं, जिसके बाद से फैंस इन दोनों के रिलेशन के बारे में जानने के लिए उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर मुंबई के बांद्रा वेस्ट के 'बुजी कैफे' के अंदर नजर आ रही हैं, यहां तक तो सब ठीक था, लेकिन जब वहीं से यशस्वी जायसवाल को कुछ पलों के बाद बाहर निकलते हुए देखा गया तो सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग की अफवाहों से सनसनी मच गई।

यह क्लिप इंटरनेट पर आते ही तेजी से वायरल हो गई। फैंस इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि, ये सिर्फ अफवाहें हैं और नेटिज़न्स भी इस बात को मान रहे हैं कि वीडियो सिर्फ दोनों के एक ही जगह पर होने की पुष्टि करता है न की उनके रिलेशनशिप की। आपको बता दें कि, इस मुलाकात के बारे में अभी तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है और न ही दोनों में से किसी ने इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया दी है।

Read more about: mrunal thakur bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X