प्रेमानंद जी महाराज के दरबार में झाड़ू लगाता है WWE का ये खरतरनाक रेसलर, वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें

WWE Rinku Singh Premanand Maharaj- प्रेमानंद जी महाराज से इस वक्त हर कोई प्रभावित है और कुछ ऐसे भी लोग उनकी सेवा में नजर आते हैं जो कि अपने आपमें काफी हैरान करने वाला होता है। पूरी दुनिया में मशहूर अमेरिका डब्ल्यू डब्ल्यू ई का एक रेसलर भी प्रेमानंद जी का भक्त है।
जी हां, रिंग में बड़े बड़े सूरमाओं को धूल चटाने वाला पहलवान आज प्रेमानंद जी महाराज की सेवा में लगा हुआ है और उनके यहां झाड़ू लगाता है। दरअसल हम बात कर रहे हैं मशहूर इंडियन रेसलर रिंकू सिंह की जिनका एक वीडियो इस वक्त आग की तरह वायरल हो रहा है।
झाड़ू लगाते दिखे रेसलर रिंकू सिंह
रिंग में जॉन सीना समेत कई पहलवानों को पटखनी देने के बाद रिंकू सिंह मोहमाया से दूर हो चुके हैं। इस वक्त वो वृंदावन में हैं और प्रेमानंद महाराज के शिष्य बन चुके हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो पीले वस्त्र धारण करके गली में झाड़ू लगाते हुए नजर आ रहे हैं। रिंकू सिंह का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग इससे काफी प्रभावित हुए हैं।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
रिंकू सिंह प्रेमामंद जी से इतने प्रभावित हैं कि उनका ये वीडियो देख पहले तो लोगों को यकीन नहीं हुआ लेकिन अब सबके रिएक्शन्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''माया का त्याग करना बहुत बड़ी बात है..... हम भी चाहते है इस मोह माया से बाहर निकलना लेकिन फिर जिम्मेदारियाँ याद आती है।''
एक ने लिखा, ''कलयुग का हनुमान रिंकू सिंह !! जय श्री राम !!'' एक ने लिखा, ''धन्य है वो लोग जो अपने आंखों से देखते है ये छबि मेरे।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications