..................... WWE Ring to Vrindavan The Spiritual Journey of Wrestler Rinku Singh Disciple of Premanand Maharaj - Hindi Filmibeat

WWE का रिंग छोड़ पहुंचे वृंदावन, जॉन सीना को पटखनी देने वाला पहलवान बना प्रेमानंद महाराज का शिष्य

Premanand Maharaj

Premanand Maharaj Disciple WWE Wrestler: वृंदावन के नामी संत प्रेमानंद जी महाराज की ख्याति दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। लोग प्रेमानंद जी की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। प्रेमानंद जी जितने फेमस हैं, उतने ही फेमस उनके शिष्य भी हैं और उन्हीं में से एक हैं-रिंकू सिंह राजपूत।

प्रेमानंद जी के शिष्य

रिंकू सिंह राजपूत कोई आम इंसान नहीं हैं बल्कि कभी फेमस मीडिया पर्सनैलिटी भी हुआ करते थे। वो इतने ताकतवर थे कि कोई उनके आगे टिकता नहीं था। जी हां, वो कभी एक रेसलर हुआ करते थे और कोई छोटे-मोटे नहीं बल्कि काफी नामी रेसलर थे।

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के छोटे से गांव होलपुर से निकलकर दुनिया के सबसे बड़े रेसलिंग मंच WWE तक पहुंचने वाले रिंकू सिंह राजपूत आज हर किसी के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। रेसलिंग की दुनिया में लोग उन्हें 'वीर महान' के नाम से पहचानते हैं।

बचपन और परिवार

रिंकू सिंह का जन्म 8 अगस्त 1988 को हुआ। उनके पिता पेशे से ड्राइवर थे और वे कुल नौ भाई-बहन हैं। परिवार साधारण था, लेकिन रिंकू के सपने हमेशा बड़े रहे। बचपन से ही उन्हें खेलों में बहुत इंट्रेस्ट था।

खेलों से पहलवानी तक का सफर

रिंकू स्कूल के दिनों में हर खेल में हिस्सा लेते थे। खासतौर पर वे जैवलिन थ्रो में काफी अच्छे थे और जूनियर नेशनल में पदक भी जीत चुके हैं। लेकिन उनकी किस्मत उन्हें पहलवानी की ओर ले आई।

WWE का मशहूर नाम

साल 2018 में रिंकू सिंह ने WWE में कदम रखा और 'वीर महान' के नाम से मशहूर हुए। उनके माथे पर त्रिकुंड, गले में रुद्राक्ष की माला और भारतीय पारंपरिक लुक ने उन्हें बाकी रेसलर्स से बिल्कुल अलग पहचान दिलाई।

उन्होंने रिंग में जॉन सीना और द ग्रेट खली जैसे दिग्गज पहलवानों को कड़ी टक्कर दी। रिंकू ने भारतीय पहलवान सौरभ गुर्जर के साथ मिलकर 'द इंडस शेर' नाम की टीम बनाई थी। बाद में इस टीम में जिंदर महाल भी शामिल हुए। हालांकि 2021 में वे टीम से अलग होकर RAW ब्रांड से बतौर सिंगल्स रेसलर जुड़ गए।

फिल्म और लोकप्रियता

रिंकू सिंह की जिंदगी इतनी प्रेरणादायक रही कि साल 2014 में उन पर आधारित एक फिल्म भी रिलीज की गई। उनका WWE करियर उन्हें खास पहचान दिला चुका था, और फैंस उन्हें भारतीय संस्कृति से जुड़े लुक के लिए खूब पसंद करते थे।

अध्यात्म की ओर कदम

6 फीट 4 इंच लंबे रिंकू सिंह अब पूरी तरह से अध्यात्म की ओर मुड़ चुके हैं। इन दिनों वे वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की शरण में रह रहे हैं। उनका कहना है कि जब से उन्होंने प्रेमानंद जी का प्रवचन सुना, तभी से उनका मन केवल भक्ति और सेवा में लगने लगा।

उन्होंने एक वीडियो में भी घोषणा की थी कि अब वे रेसलिंग छोड़कर जीवन को प्रभु श्रीराम और अध्यात्म को समर्पित करेंगे। इतना ही नहीं, रिंकू ने अपने शरीर पर श्रीराम के नाम का टैटू भी बनवा रखा है।

Read more about: viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X