Hulk Hogan Death: WWE की दुनिया में मातम, 71 साल की उम्र में चल बसे हल्क होगन

Hulk Hogan Death At 71: WWE के सुपरस्टार हल्क होगन का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। होल्क होगन का निधन कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ है। टीएमजेड के अनुसार गुरुवार (24 जुलाई) की सुबह फ्लोरिडा के क्लियरवॉटर स्थित हल्क होगन के घर पर डॉक्टर्स को बुलाया गया। कुश्ती के इस दिग्गज के घर के बाहर पुलिस की कई गाड़ियां और आपातकालीन चिकित्साकर्मी मौजूद थे। उन्हें स्ट्रेचर पर एम्बुलेंस में ले जाया गया, हालांकि उन्हें बचाया नहीं जा सका।
हल्क होगन 1980 और 1990 के दशक में अपनी कुश्ती और व्यक्तित्व की वजह से घर-घर में जाना पहचाना नाम बन गए थे। उन्होंने फिल्मों में भी काम किया और अपनी एक अलग पहचान बनाई। 11 अगस्त 1953 को जॉर्जिया के ऑगस्टा में जन्में हल्क पेशेवर कुश्ती के इतिहास के सबसे प्रतिष्ठित शख्सियतों में से एक थे। उन्हें WWE हॉल ऑफ फेम में दो बार शामिल किया गया, एक बार 2005 में एकल प्रतिभागी के रूप में और फिर 2020 में nWo के सदस्य के रूप में।
वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) को यह जानकर दुख हुआ है कि WWE हॉल ऑफ फेमर हल्क होगन का निधन हो गया है। पॉप संस्कृति की सबसे चर्चित हस्तियों में से एक होगन ने 1980 के दशक में WWE को वैश्विक पहचान दिलाने में मदद की। WWE होगन के परिवार, दोस्तों और फैंस के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है।
1996 में हल्क होगन में खुद को एक नया आयाम दिया, जब उन्होंने NWO (न्यू वर्ल्ड ऑर्डर) का गठन किया। उनके इस कदम पर फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई थी। इसने वर्ल्ड चैंपियनशिप रेसलिंग (WCW) के लिए लोकप्रियता के एक नए युग की शुरुआत की। 2015 में उनकी एक रिकॉर्डिंग लीक हो गई थी, जिसमें नस्लीय टिपप्णी थी। इसके बाद उन्हें हॉल ऑफ फेम से अस्थायी रूप से हटा दिया गया, लेकिन फिर कानूनी लड़ाई के बाद वह वापस आ गए थे। अपने शुरुआती दौर में वे पांच बार WWF चैंपियन रहे। वे लगातार रॉयल रंबल मैच जीतने वाले पहले रेसलर थे। वह 1474 दिनों तक चैंपियन रहे। यह रेसलमेनिया इतिहास में सबसे लंबा है।


Click it and Unblock the Notifications