Women's World Cup 2025: महिलाओं के विश्व कप जीतते ही रो पड़े रोहित शर्मा, हिटमैन का दिल भी बना बच्चा

Rohit Sharma

Rohit Sharma Emotional: हरमनप्रीत कौर की टीम ने पूरे विश्व में तिरंगा लहरा दिया और टीम इंडिया 2025 में चैंपियन बनकर सामने आई है। मुंबई डीवाई पाटिल स्टेडियम पूरी तरह से खचाखच भरा हुआ था और कुछ ऐसा हुआ कि सभी ने गर्व की अनुभूति की।

लंबे समय से चली आ रही उम्मीद किसी सपने की तरह साकार हुई भारती महिलाओं ने आईसीसी की सबसे बड़ी ट्रॉफी अपने नाम की। मैच जीतने के बाद कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं।

वो तस्वीरें आपको भी इमोशनल करने के लिए काफी हैं। रोहित शर्मा का की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वो मैच जीतने के बाद काफी भावुक नजर आ रहे हैं।

रो पड़े रोहित शर्मा

रोहित शर्मा की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं और इसमें वो इमोशनल नजर आ रहे हैं। देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो अपने आंसू नहीं रोक पाए। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी कृतिका और नीता अंबानी मौजूद थीं। रोहित शर्मा की इस तस्वीर पूरे देख को हैरान कर दिया है।

मैदान के बाहर बैठे एक खिलाड़ी को इस तरह से रोते देख फैंस भी इमोशनल हो गए। गर्व के इस पल को अपने सीने में बसाकर पूरे देश ने कल जश्न मनाया। पूरा देश सड़कों पर था और पटाखों के बीच लोगों की चीखें सुनाई दे रही हैं। ऐसा काफी कम देखा जाता है कि महिला क्रिकेट टीम को लोग इतना सपोर्ट लेकिन अब महिलाओं ने मजबूर कर दिया है कि वो आपको भी खुशियों में शामिल होना पड़ेगा।

क्या बोले लोग

रोहित शर्मा के इस वीडियो के सामने आने आने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कमाल कर दिखाया है। विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर इतिहास रच दिया है। पूरे देश को आप पर नाज़ है!'' एक यूजर ने लिखा, ''रोहित का सपना पूरा।'' एक ने लिखा, ''उसकी आंखे सब बयान कर रही हैं।'' एक ने लिखा, ''रोहित भाई ने दिल जीत लिया।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: rohit sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X