Women's World Cup 2025: ट्रॉफी लेने से पहले ही स्टेज पर जमकर नाचीं हरमनप्रीत कौर, भंगड़ा वीडियो वायरल

Harmanpreet Kaur Dance Video: 2 नवंबर का भारत की महिला क्रिकेट टीम टीम के साथ साथ पूरी दुनिया के इतिहास में दर्ज हो गया। कई बार फाइनल में पहुंचकर हारने वाली भारतीय टीम ने आखिरकार अपनी पहला विश्व कप उठा ही लिया है।
जी हां, आईसीसी वर्ल्ड कप जीत कर देख की बेटियों ने पूरी दुनिया के सामने तिरंगा लहरा दिया है। इस जीत के जश्न में पूरा देश शामिल है। इस वक्त एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें हरमनप्रीत कौर ट्रॉफी उठाने से पहले ही स्टेज पर भंगड़ा करती हुई नजर आ रही हैं। जी हां, जय शाह से ट्रॉफी लेने से पहली हरमनप्रीत कौर ने कुछ ऐसा किया ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया।
स्टेज पर करने लगीं डांस
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखगें दाहिने हाथ पर पूरी महिला क्रिकेट खड़ी है और बीच में जय शाह ट्रॉफी लेकर खड़े हैं। हरमनप्रीत कौर ट्रॉफी लेने के लिए आगे बढ़ती हैं और अचानक डांस करना शुरु कर देती हैं। लगातार भंगड़ा करते हुए वो अमित शाह के पास आती हैं और ट्रॉफी लेती हैं।
इस दौरान हरमनप्रीत कौर जय शाह के पैर छूने की कोशिश करती हैं लेकिन वो मना कर देते हैं। बाद में पूरी महिला क्रिकेट टीम चैंपियन बनकर ट्रॉफी के साथ सेलिब्रेशन करती हैं। इस वीडियो ने लोगों की छाती को 56 कर दिया है और आमिर खान की फिल्म दंगल का वो डायलॉग याद आ रहा है कि, म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के।
दक्षिण अफ्रीका को हराया
इंडियन क्रिकेट टीम ने फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराया जो कि काफी मजबूत टीम मानी जाती है। इस दौरान शेफाली वर्मा ने शानदार पारी खेलते हुए 87 रन बनाए और 2 विकेट भी लिए। वो इस फाइनल मुकाबले की प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। फिलहाल आप देखिए हरमनप्रीत कौर का ये डांस वीडियो जो कि खबरों का हिस्सा है...


Click it and Unblock the Notifications










